हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Pushpa 2 के प्रीमियर में भगदड़ से हुई मौत पर सरकार सख्त, सुनाया ये फरमान

Pushpa 2: The Rule: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर में हुई भगदड़ के बाद राज्य सरकार बेहद सख्त हो गई है। इस घटना को देखते हुए तेलंगाना सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। आइए जानते हैं क्या?

विज्ञापन
Pushpa 2

Pushpa 2: The Rule: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ बीते दिन यानी 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी और पहले ही दिन खूब नोट छापे। साथ ही इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए। एक तरफ फिल्म अंधाधुन कमाई कर रही है, तो दूसरी ओर तेलंगाना सरकार ने फिल्मों के प्रीमियर को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है।

राज्य सरकार सख्त

दरअसल, मसला ये है कि हाल ही में ‘पुष्पा 2’ का प्रीमियर था। इस दौरान संध्या थिएटर में स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ मच गई और इस भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद ये मामला बेहद गरम हो गया और इसमें अल्लू अर्जुन और थिएटर के खिलाफ केस भी दर्ज हुआ। वहीं, अब इस मामले को देखते हुए राज्य सरकार सख्त हो गई है और तेलंगाना सरकार ने फिल्मों के प्रीमियर पर बड़ा फैसला लिया है।

फिल्मों के प्रीमियर को लेकर बड़ा फैसला

इस मामले को देखते हुए तेलंगाना सरकार ने ऐलान किया है कि अब से राज्य में फिल्मों के प्रीमियर नहीं होंगे। जी हां, राज्य सरकार ने फिल्मों के प्रीमियर पर रोक लगा दी है। इस फैसला का ऐलान करते हुए तेलंगाना के सिनेमैटोग्राफी मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने कहा कि अब हम तेलंगाना में किसी भी बेनिफिट शो के लिए परमिशन नहीं देंगे। फिल्म इंडस्ट्री को विनियमित करने और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए यह बेहद जरूरी है।

विज्ञापन

इंडस्ट्री से जुड़े लोग टेंशन में

जैसे ही सरकार का ये फैसला लोगों ने सुना, तो इस पर मिला-जुला रिएक्शन दिया। लोगों ने राज्य सरकार की तारीफ करते हुए इसका समर्थन किया। हालांकि, इस फैसले से फिल्म इंडस्ट्री के लोगों और फैंस ने पॉपुलर फिल्मों के प्रचार पर रोक लगने के प्रभाव को लेकर चिंता भी जाहिर की है। बता दें कि तेलंगाना सरकार का ये फैसला ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर में हुई भगदड़ के दो दिन बाद आया है।

क्या होता है बेनिफिट शो?

बेनिफिट शो या प्रीमियर शो की बात करें तो ये किसी भी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग होती है, जो फिल्म रिलीज का जश्न मनाने के लिए आयोजित की जाती है। इसमें कई बार स्टार्स भी जाते हैं, जैसे इस बार अल्लू अर्जुन गए थे। अक्सर ऐसा होता है कि स्टार्स फैंस को सरप्राइज देने के लिए थिएटर जाते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Salman Khan को थप्पड़ मारने से पहले डर गई ये एक्ट्रेस, घबराहट से कांपने लगी थीं हसीना

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola