Nita Ambani Performance: बीती रात यानी शुक्रवार की रात मुंबई में ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ (NMACC) का शुभारंभ हुआ। इस इवेंट में दुनिया भर के सेलेब्स और मशहूर हस्तियों ने शिरकत की। अंबानी फैमिली से लेकर इस इवेंट में शाहरुख खान, सलमान खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास और यहां तक कि वर्ल्ड फेमस टॉप मॉडल जीजी हदीद ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
नीता अंबानी ने नृत्य से सबको किया मंत्रमुग्ध
इस इवेंट के फोटोज और वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इस बीच लॉन्च इवेंट से नीता अंबानी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें नीता अंबानी ने स्टेज पर श्रेया घोसाल के वर्जन ‘रघुपति राघव राजा राम…’ भजन पर भरतनाट्यम नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। उनका डांस देख हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया।
वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि- “6 साल की उम्र में अपनी भरतनाट्यम यात्रा शुरू करने वाली नीता एम अंबानी के पास हमेशा एक डांसर का दिल रहा। ‘द ग्रेट इंडियन म्यूजिकल: सिविलाइज़ेशन टू नेशन’ में उनकी स्पेशल परफॉर्मेंस को ग्रैंड लॉन्च के लिए एक्सक्लूसिवली कोरियोग्राफ किया गया।”
MNACC नीता अंबानी का ड्रीम प्रोजेक्ट
बता दें कि नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (MNACC) मुंबई में बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में जियो वर्ल्ड सेंटर के अंदर स्थित है। नीता अंबानी का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है। उनका उद्देश्य भारतीय कला को संरक्षित करना और प्रमोट करना है।
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines