हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

'बेवफा' पति Nikhil का Dalljiet Kaur पर पलटवार, अभिनेत्री से पहले ही कर दिया ये काम

Dalljiet Kaur, Nikhil Patel: दलजीत कौर के पति निखिल पटेल भी इस वक्त सुर्खियों में बने हुए हैं। जी हां, निखिल को इस वक्त ‘धोखेबाज’ का टैग मिला हुआ है। इस बीच निखिल ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिससे वो चर्चा में आ गए हैं।

विज्ञापन
Dalljiet Kaur, Nikhil Patel

Dalljiet Kaur, Nikhil Patel: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर फिर से सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में दलजीत ने अपने धोखेबाज पति के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए निखिल पटेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इतना ही नहीं बल्कि बीते दिन यानी 7 अगस्त को दलजीत ने ऐलान किया कि वो अपने दिल ही नहीं बल्कि बॉडी से भी पति की हर एक निशानी मिटा देंगी, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि दलजीत के पति उनसे भी चार कदम आगे हैं? नहीं समझे… आइए समझाते हैं…

निखिल पटेल ने उड़ाया मजाक

दलजीत कौर ने बीते दिन एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें एक्ट्रेस ने रिवील किया कि अब वो अपना टैटू हटवा देंगी या फिर उसमें कुछ बदलाव कर देंगी। दलजीत का ये पोस्ट सामने आने के बाद निखिल पटेल भी चुप नहीं रहे और उन्होंने दलजीत का मजाक उड़ाते हुए एक पोस्ट शेयर कर दिया। दरअसल, निखिल पटेल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा कि Soooo Much Talk About ‘redesigning’ Today! i’m nearly done with mine! हंसने वाले इमोजी के साथ ताकत वाला इमोजी शेयर किया है।

Nikhil Patel

दलजीत से चार कदम आगे निखिल

निखिल का ये पोस्ट सामने आने के बाद लोगों का कहना है कि निखिल पटेल, तो दलजीत कौर से भी चार कदम आगे हैं। निखिल के इस पोस्ट से साफ है कि वो पहले से ही इस काम को कर चुके हैं और दलजीत से जुड़ी इस निशानी को खत्म कर चुके हैं। गौरतलब है कि हाल ही में दलजीत कौर ने ऐलान किया कि अपने टैटू को बदलवाना चाहती हैं और अब निखिल ने एक्ट्रेस का इस पर मजाक बना दिया।

कथित गर्लफ्रेंड संग नजर आए थे निखिल

गौरतलब है कि निखिल पटेल को हाल ही में कथित गर्लफ्रेंड सफीना नजर के साथ देखा गया। सोशल मीडिया पर निखिल और सफीना की कई फोटोज सामने आईं, जो खूब वायरल हुई। बता दें कि दलजीत कौर ने बीते साल मार्च में निखिल पटेल से दूसरी शादी की थी, लेकिन शादी के 10 महीने बाद ही दलजीत पति को छोड़कर अपने घर वापस आ गई थीं।

Nikhil Patel

शादी के बाद शेयर की थी फोटोज

अब दलजीत अक्सर पति से मिले धोखे को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती है। साथ ही निखिल के पोस्ट में भी सफीना नजर के कैप्शन को लोगों ने खूब नोटिस किया है। शादी के वक्त दलजीत ने पति के साथ खूब फोटोज शेयर की थी, जो इंटरनेट पर खूब वायरल भी हुई थी। हालांकि बाद में दलजीत ने अपने सोशल मीडिया से पति की फोटोज को हटा दिया था।

यह भी पढ़ें- Vinesh Phogat के संन्यास से सदमे में टीवी एक्टर! टूटा दिल… ऐसे किया रिएक्ट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें