रियलिटी शोज की दुनिया में ‘लाफ्टर शेफ 2’ ने जो धमाल मचाया है, वो किसी से छिपा नहीं है। हर हफ्ते टीवी के जाने-पहचाने चेहरे जब किचन में हंसी और हुनर का तड़का लगाते हैं, तो दर्शकों के चेहरे पर भी मुस्कान आ ही जाती है। लेकिन हाल ही में एक झटका तब लगा जब शो की पॉपुलर कंटेस्टेंट मन्नारा चोपड़ा ने अचानक शो को अलविदा कह दिया। उनके फैंस जहां दुखी हुए, वहीं सभी की नजरें टिकी थीं इस बात पर कि आखिर उनकी जगह कौन लेगा?
निया शर्मा की वापसी से फिर चमकेगा शो?
अब लगता है इस सवाल का जवाब मिल चुका है। खबरों की मानें तो मन्नारा चोपड़ा की जगह लेने वाली हैं टेलीविजन की ग्लैमरस दिवा निया शर्मा। जी हां, वही निया शर्मा जो पहले सीजन में अपनी जोड़ीदार सुदेश लहरी के साथ दर्शकों को हंसाते-गुदगुदाते दिखी थीं। उस समय दोनों की केमिस्ट्री ने न सिर्फ फैंस का दिल जीता था, बल्कि शो की टीआरपी में भी खासा उछाल आया था।
इस बार जब शो को एक्सटेंशन मिला और मन्नारा ने अपने नए प्रोजेक्ट्स के चलते विदाई ली, तो मेकर्स के सामने एक बड़ी चुनौती थी—शो में उसी लेवल की एंटरटेनमेंट वैल्यू कैसे बरकरार रखी जाए। ऐसे में निया शर्मा की वापसी इस शो के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है।
सुदेश-निया की जोड़ी फिर करेगी धमाका
पहले सीजन में निया और सुदेश की बॉन्डिंग दर्शकों को खूब भाई थी। एक ओर जहां सुदेश अपनी कॉमिक टाइमिंग से शो में जान डालते थे, वहीं निया अपनी ग्लैमरस अपील और स्मार्टनेस से हर एपिसोड में जान फूंक देती थीं। अब अगर ये जोड़ी दोबारा साथ आती है तो यकीनन शो की लोकप्रियता को और भी पंख लग सकते हैं।
ऑफिशियल अनाउंसमेंट बाकी
हालांकि अब तक चैनल या निया शर्मा की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन इंडस्ट्री सूत्रों की मानें तो ये डील लगभग फाइनल हो चुकी है। निया के फैंस इस खबर से काफी उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर #NiaInLaughterChefs2 ट्रेंड भी करने लगा है।
कौन-कौन छोड़ चुका है शो?
गौरतलब है कि मन्नारा से पहले अब्दु रोजिक भी शो को अलविदा कह चुके हैं और उनकी जगह करण कुंद्रा को लाया गया था। ये पहली बार नहीं है जब ‘लाफ्टर शेफ 2’ में बड़ी फेरबदल हो रही हो, लेकिन हर बार मेकर्स नए चेहरे लाकर शो की रफ्तार बनाए रखने में कामयाब हुए हैं।
यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर की रिजेक्ट की हुई फिल्में बनीं ब्लॉकबस्टर, दो में तो आलिया भट्ट संग करना था रोमांस
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
24 mins agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 hr ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
1 hr ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
3 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
4 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
5 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
6 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
6 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines