Nia Sharma: एक्ट्रेस निया शर्मा किसी पहचान की मोहताज नही हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली निया आए दिन अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं जो तुरंत ही वायरल हो जाती हैं। अब निया बहुत जल्द साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली हैं।
निया शर्मा टेलीविजन इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शामिल हैं जिन्होंने 2010 में ‘काली-एक अग्नीपरीक्षा’ शो से एक्टिंग क्षेत्र में कदम रखा था। हालांकि, उन्हें पहचान सीरीयल ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ से मिली थी। इस सीरीयल के बाद निया शर्मा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और सफलता की सीढ़ीयां चढ़ती गईं। अब निया शर्मा जल्द ही फिल्मी डेब्यू करने वाली हैं।
और पढ़िए – Priya Mallick-Rahul Vaidya: “मेहंदी रच गई” में प्रिया और राहुल वैद्य ने बिखेरा सुरों का जलवा, फैंस लुटा रहे गाने पर प्यार
निया शर्मा ने दी फैंस को ये गुड न्यूज
अपने फैशन और स्टाइल के लिए जानी जाने वाली निया शर्मा बहुत जल्द साउथ की फिल्म से बड़े पर्दे पर एंट्री करने वाली हैं। एक्ट्रेस हाल ही में एक फिल्म की शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंची थीं और 17 अप्रैल को मुंबई लौटी हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक निया ने साईं पवन बासमसेट्टी के अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए एक स्पेशल सॉन्ग की शूटिंग की है। और अब निया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नए प्रोजेक्ट के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर कर इस बात की पुष्टि कर दी है।
साउथ फिल्म से डेब्यू करने जा रही हैं निया शर्मा
निया शर्मा छोटे पर्दे पर तो अपने हुनर के जलवे दिखा चुकी हैं अब वो बड़े पर्दे पर भी धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। निया ने साई पवन बसामेती के निर्देशन में बनने वाली फिल्म के लिए हाल ही में एक गाने की शूटिंग पूरी की है। हालांकि, गाने और फिल्म के टाइटल को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। इस गाने के लिए उनके गुरू मशहूर कोरियोग्राफर राजू सुंदरम बने हैं जिन्होंने उन्हें डांस स्टेप्स सिखाए हैं।
और पढ़िए – Priyanka Chopra Sells Commercial Property: प्रियंका चोपड़ा ने करोड़ो में बेच दी अपनी कमर्शियल प्रॉपर्टी, जानें कौन है नया मालिक?
निया शर्मा ने लिखा ये कैप्शन
आपको मालूम हो कि निया की यह पहली साउथ फिल्म है जिसे लेकर वो काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर निया ने शानदार ड्रेस में कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘कभी-कभी यह सिर्फ एक शूट नहीं है.. यह एक संपूर्ण अनुभव है जिसे आप ले जाते हैं..#rajusundarammaster @pawan_basamsetti यह मजेदार था। इस अवसर के लिए धन्यवाद। माय फर्स्ट डाउन साउथ, आपको दिल से धन्यवाद। टीम वर्क।’
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़े
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 hr agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
2 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
4 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
5 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
6 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
7 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
8 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines