Netflix Trending Web Series: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी से थोड़ा ब्रेक लेने के लिए कई लोग ओटीटी का सहारा लेते हैं. ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई फिल्में और वेब सीरीज ट्रेंड करती हैं. जिन्हें देखकर ऑडियंस अपने स्ट्रेस को कम करती हैं. आज हम एक ऐसी वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद कई महीनों तक ट्रेंड करती रही थी. इस सीरीज में आपको लॉजिक के साथ कॉमेडी का भी भरपूर डोज मिलेगा. सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज के काफी चर्चे हुए थे. रवि किशन की इस कोर्ट रूम ड्रामा वेब सीरीज का नाम है ‘मामला लीगल है’.
सीरीज की कहानी
नेटफ्लिक्स की ‘मामला लीगल है’ में आपको रवि किशन एक वकील के रोल में नजर आएंगे. सीरीज में रवि किशन ने वीडी त्यागी का किरदार बखूबी निभाया है. कहानी भी वीडी त्यागी से ही शुरू होती है, जो बार एसोसिएशन का अध्यक्ष बनने के लिए कई हथकंडे अपनाते हैं. वहीं इसी बीच वो कोर्ट रूम में अजीब मुकदमे भी सुलझाते नजर आते हैं. वीडी त्यागी ऐसे वकील होते हैं जो अपनी बुद्धि से इन मुद्दों पर बात करते आते हैं. जुगाड़ु वकील, कोर्ट कैम्पस और कॉमेडी-ड्रामा के इस मिक्चर को देखकर आपकी भी हंसी बंद नहीं होगी.
यह भी पढ़ें: ‘मैं पिज्जा नहीं हूं जो…’, 26 साल बाद एक्ट्रेस ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी, एक्स हसबैंड ने किया था टॉर्चर?
कोर्ट में दिखे अजीब मुकदमे
आधे-आधे घंटे के 8 एपिसोड्स कब में खत्म हो जाते हैं आपको पता भी नहीं चलेगा. कहानी का प्लॉट दिल्ली के पटपड़गंज जिला कोर्ट पर है. ये अदालत आपको अनोखी दुनिया में ले जाती है, जहां कोर्ट में एक तरफ वकीलों में अपनी पहचान बनाने की होड़ देखने को मिलती है. वहीं दूसरी ओर इन वकीलों के पास ऐसे केस आते हैं जो बेहद अजीब होते हैं. जैसे सीरीज में एक केस ऐसा दिखाया गया है जिसमें एक तोते पर महिला को गाली देना का मुकदमा चल रहा होता है.
यह भी पढ़ें: 8.3 रेटिंग वाली एक्शन-थ्रिलर फिल्म, जिसमें हीरो ही लगेगा विलेन; क्लाइमैक्स का ट्विस्ट देख खुला रह जाएगा मुंह!
सीरीज में कौन-कौन?
रवि किशन की ये वेब सीरीज साल 2024 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. वहीं रिलीज होने के बाद ये सीरीज महीनों तक नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल थी. वेब सीरीज की कास्ट की बात करें तो इस सीरीज में रवि किशन के साथ-साथ नैला ग्रेवाल, निधि बिष्ट, अनंत वी जोशी और विजय राजोरिया मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. इन सभी कलाकारों ने साथ में बेहद बेहतरीन एक्टिंग से ऑडियंस को एंटरटेन किया है.
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
8 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
12 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
12 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
13 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
14 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
15 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
15 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
16 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines