Netflix Trending Movies-Web Series: वीकेंड के मौके पर घर बैठकर फिल्में और वेब सीरीज देखना अधिकतर लोगों को पसंद आता है। इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक्शन, थ्रिलर और कॉमेडी से भरपूर कई फिल्मों और वेब सीरीज ने दस्तक दी है। वीकेंड पर आप भी परिवार के साथ घर बैठकर उन्हें एन्जॉय कर सकते हैं। आइए देखते हैं लिस्ट में किस-किस के नाम शामिल हैं?
Dabba Cartel
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी, गजराव राव और ज्योतिका स्टारर वेब सीरीज ‘डब्बा कार्टेल’ 28 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। डब्बे का बिजनेस करने वाली कैसे ड्रग सिंडिकेट में फंस गईं? ये इस सीरीज की कहानी है।
Counterattack
नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘काउंटरअटैक’ 27 फरवरी को रिलीज हुई है। इस फिल्म की कहानी कैप्टन गुएरेरो और उनके कुलीन सैनिकों के ऊपर बेस्ड है जो एक साहसी बंधक बचाव अभियान पर निकलते हैं।
यह भी पढ़ें: Chhaava से पहले मराठा वॉरियर्स पर बनी इस फिल्म ने की थी रिकॉर्डतोड़ कमाई, जानें नाम
Demon City
अगर आपको जैपनीज फिल्में देखना पसंद है तो 27 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ‘डेमन सिटी’ देख सकते हैं। इस फिल्म की कहानी एक क्रिमिनल पर बुनी गई है, जो अपने परिवार की मौत का बदला लेने के लिए कुछ भी करने को तैयार है।
Daaku Maharaaj
नंदमुरी बालकृष्ण की सुपरहिट फिल्म ‘डाकू महाराज’ सिनेमाघरों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दी गई है। करीब 110 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 130 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई की है।
Dhoom Dhaam
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और प्रतीक गांधी स्टारर कॉमेडी-एक्शन फिल्म ‘धूम धाम’ 14 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसके बाद से फिल्म टॉप 5 में अपनी जगह बनाए हुए है।
The First Frost
चाइनीज ड्रामा सीरीज को इंडिया में काफी लोग पसंद करते हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रोमांटिक वेब सीरीज ‘द फर्स्ट फ्रॉस्ट’ रिलीज हुई है, जिसमें 19 एपिसोड्स हैं। इसकी कहानी हाई स्कूल में पढ़ने वाले दो लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है।
Pushpa 2: The Rule
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ पिछले साल 5 दिसंबर, 2024 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। फिल्म ने हिंदी सिनेमा के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रूल कर रही है।
संबंधित खबरें
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
50 mins agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
1 hr agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
6 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
8 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
8 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
10 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
11 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
20 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines