Netflix Trending Movie-Web Series: नेटफ्लिक्स पर कुछ नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं, जो इंडिया में इस वक्त ट्रेंड कर रही हैं। इन फिल्मों और वेब सीरीज में एक्शन, रोमांस और थ्रिलर की भरपूर डोज दी गई है। अगर आपको इस जॉनर की फिल्में देखना पसंद है तो आप इस हफ्ते घर बैठकर इन फिल्मों और वेब सीरीज का पूरा लुत्फ उठा सकते हैं। यहां हम आपको पूरी लिस्ट देने जा रहे हैं।
Back in Action
ये हॉलीवुड फिल्म है, जिसमें IMDb पर 6.0 की रेटिंग दी गई है। फिल्म में कैमरून डियाज, जेमी फॉक्स, एंड्रयू स्कॉट और जेमी डेमेट्रियौ जैसे स्टार्स नजर आए हैं। ये एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जो आपको काफी एंटरटेन करेगी।
Black Warrant
नेटफ्लिक्स पर कुछ वक्त पहले रिलीज हुई ये वेब सीरीज काफी चर्चा में बनी हुई है। जहान कपूर स्टारर सीरीज में तिहाड़ जेल को काफी करीब से दिखाया गया है। सीरीज में आपको चार्ल्स शोबराज, रंगा-बिल्ला समेत कई अपराधी की कहानी देखने को मिलेगी। इसे IMDb पर 8.1 की रेटिंग मिली है।
Rifle Club
आशिक अबू के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म हाल ही में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की गई है। फिल्म को IMDb पर 7.2 की रेटिंग मिली है। फिल्म की कहानी एक खतरनाक हथियार डीलर और उसके गिरोह के इर्द-गिर्द घूमती है।
यह भी पढ़ें: OTT Release: पाताल लोक 2 से द रोशन्स तक, इस वीकेंड रिलीज हो रहीं ये 5 फिल्में-सीरीज
The Roshans
ये डॉक्यूमेंट्री बॉलीवुड के रोशन परिवार पर बनाई गई है, जिसमें म्यूजिशियन रोशन लाल नागरथ, राजेश रोशन, राकेश रोशन और ऋतिक रोशन के स्ट्रगल और सक्सेज को दिखाया गया है। इसे IMDb पर 7.5 की रेटिंग मिली है।
Mission: Impossible – Dead Reckoning
हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज की एक्शन-थ्रिलर ये फिल्म कुछ दिन पहले ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की गई है, जो अब ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना चुकी है। ये फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी। इसे IMDb पर 8.2 की रेटिंग मिली है।
XO, Kitty
एना कैथकार्ट, चोई मिन-योंग और जिया किम स्टारर रोमांटिक-कॉमेडी ये वेब सीरीज भी नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है। इसका पहला सीजन 2023 में रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने काफी प्यार दिया था। इस सीरीज को IMDb पर 6.5 की रेटिंग मिली है।
Squid Game
साल 2021 में रिलीज हुई स्क्विड गेम को लोगों ने काफी प्यार दिया था। दिसंबर, 2024 में इसका दूसरा सीजन रिलीज किया गया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस एक्शन-थ्रिलर सीरीज को IMDb पर 8 की रेटिंग मिली है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
23 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
2 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
2 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
3 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
3 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
4 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
5 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
5 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
7 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines