Netflix Trending Crime Thriller Series: साल 2025 में नेटफ्लिक्स पर कई वेब सीरीज ऐसी रिलीज हुईं, जिनमें क्राइम के साथ-साथ मर्डर मिस्ट्री भी देखने को मिली. आज हम आपको एक ऐसी वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो रिलीज होने के बाद ही नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड करने लगी थी. इस क्राइम थ्रिलर सीरीज में कई ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, उसका नाम ‘मंडला मर्डर्स’ है. चलिए इस वेब सीरीज के बारे में डिटेल में जानते हैं.
सीरीज की कहानी
8 एपिसोड वाली इस वेब सीरीज की कहानी सीआईबी अफसर रिया थॉमस का किरदार निभाने वालीं वाणी कपूर के इर्द-गिर्द घूमती है. उत्तर प्रदेश के काल्पनिक गांव चरंदासपुर में रहस्यमयी तरीकों से इंसान का गायब होना और फिर मर्डर होना के केस की जांच करने के लिए रिया थॉमस इस गांव में आती हैं. जांच के दौरान रिया के साथ एक सस्पेंड पुलिसकर्मी विक्रम सिंह भी जुड़ जाता है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है वैसे-वैसे कई राज से पर्दा उठता है.
यह भी पढ़ें: 37 साल बड़े हीरो की बनीं ‘मां’, लीक से हटकर निभाए रोल; तलाकशुदा फिल्ममेकर भी हुआ फिदा; पहचाना कौन?
कहानी के ट्विस्ट एंड टर्न्स
रिया और विक्रम को सीरियल हत्याओं की जांच के दौरान पता चलता है कि आयस्ती लोगों का इन हत्याओं के पीछे हाथ है. ये लोग मानव शरीर के अंगों को खास मंडला आकृति में सजाकर यस्त नाम के देवता को दोबारा जीवित करने की कोशिश करता है. कहानी में प्रजेंट समय के साथ-साथ 1950 के दशक के फ्लैशबैक भी दिखाए जाते हैं. फ्लैशबैक के जरिए आयस्ती की शुरुआत करने वाली रुक्मिणी और रिया की दादी की कहानी सामने आती है. वहीं रिया का ये केस एक पुराने जन्म की कहानी से जुड़ जाता है. इसका क्लाइमैक्स जानने के लिए आपको ये वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर देखनी होगी.
यह भी पढ़ें: 2025 के 5 वायरल गाने, जिन्होंने सोशल मीडिया पर मचाया गदर; देखें लिस्ट में किस-किसका नाम?
सीरीज की स्टारकास्ट
वेब सीरीज की कास्ट की बात करें तो इसमें वाणी कपूर के साथ-साथ सुरवीन चावला, वैभव राज गुप्ता, रघुबीर यादव और श्रिया पिलगांवकर लीड रोल में हैं. सीरीज के ट्विस्ट एंड टर्न्स देखकर आपका सिर भी घूम जाएगा. वहीं ये सीरीज इस साल की नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड हो रही सीरीज की लिस्ट में से एक रही है.
संबंधित खबरें
Netflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
21 mins agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
2 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
2 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
3 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
5 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
6 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
8 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
9 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
9 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines