Pakistan Top 10 Trending Movies on Netflix: इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक से बढ़कर एक कॉटेंट आता है। नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और डिजनी+ हॉटस्टार जैसे प्लेटफॉर्म्स पर फिल्मों, वेब सीरीज और शोज की भरमार है। भारतीय फिल्में ना सिर्फ इंडिया में बल्कि विदेशों में भी काफी पसंद की जा रही है और ओटीटी के जरिए वो दुनिया के कोने-कोने तक पहुंच रही हैं।
दुश्मन देश पाकिस्तान में भी भारतीय फिल्मों का बोलबाला है। तभी को देखिए ना नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड होने वालीं 10 फिल्मों में भारत की 4 फिल्में शामिल हैं। जी हां, पाकिस्तान में इन दिनों इंडियन फिल्मों को खूब देखा जा रहा है और लोग पसंद भी कर रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं आखिर कौन-कौन सी फिल्में ट्रेंड हो रही हैं।
पुष्पा 2 (Pushpa 2)
सबसे पहले नंबर 1 पर पाकिस्तान में अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म को पाकिस्तान में भी सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। इस फिल्म ने भारत-पाकिस्तान समेत दुनियाभर में धमाल मचाया हुआ है। स्ट्रीम होने के चार दिन में ही फिल्म ने कमाल कर दिया है।
भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3)
कार्तिक आर्यन और विद्या बालन की फिल्म भूल भुलैया 3 भारत में तो ट्रेंडिंग लिस्ट में है ही लेकिन साथ ही पाकिस्तान में भी फिलहाल ये फिल्म नंबर 6 पर ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म को सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक, हर जगह काफी पसंद किया गया। ‘मंजुलिका’ का खौफ सिर्फ भारत में ही नही, बल्कि पाकिस्तान में भी अब फैल चुका है।
लकी भास्कर (Lucky Bhaskar)
दुलकर सलमान की फिल्म लकी भास्कर बहुत समय तक भारत में भी टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्मों में बनी रही। इस फिल्म ने दर्शकों को इतना प्रभावित किया कि फिल्म को कई लोगों ने तो बार-बार देखा। इस फिल्म को अब पाकिस्तान में भी जमकर देखा जा रहा है जिसकी वजह से ये नंबर 7 पर ट्रेंड कर रही है।
सिकंदर का मुकद्दर (Sikandar Ka Muqaddar)
तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म सिकंदर का मुकद्दर ने नेटफ्लिक्स पर भारत में भी अपना जलवा खूब बिखेरा था। इस फिल्म को काफी रीच मिली थी और यही वजह है कि पाकिस्तान में भी ये फिल्म अब भी नंबर 9 पर बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: नेपोटिज्म के सवाल पर Veer Pahariya ने साधी चुप्पी, Sky Force एक्टर का PR गेम हुआ एक्सपोज?
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines