Trending Series on OTT Platforms: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर इन दिनों एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। जहां सिनेमाघरों में एक के बाद एक फिल्में औंधे मुंह गिर रही हैं, वहीं नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कई फिल्मों और सीरीज का बोलबाला देखने को मिल रहा है। चलिए आपको बताते हैं ऐसी ही 5 सीरीज के बारे में जो इस वक्त भारत में सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं।
पाताल लोक सीजन 2 (Pataal Lok S2)
जयदीप अहलावत के शो पाताल लोक के सीजन 2 को हाल ही में प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया और रिलीज होने के साथ ही सीजन ने ओटीटी पर धमाका कर दिया। इस सीरीज में जयदीप के अलावा तिलोत्तमा शोम भी अहम भूमिका में नजर आ रही हैं। जहां पर कहानी पिछले सीजन खत्म हुई थी, वहीं से इस सीजन की शुरुआत दिखाई गई है, हालांकि कहानी एकदम नई और अलग दिखाई गई है। ये सीरीज फिलहाल नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है।
शार्क टैंक सीजन 4 (Shark Tank S4)
शार्क टैंक सीजन 3 सोनी टीवी पर टेलिकास्ट हो रहा है। सोनी लिव की ऐप पर इस शो को भी काफी पसंद किया जा रहा है। व्यूअरशिप के मामले में फिलहाल ये शो नंबर 2 पर ट्रेंड कर रहा है। शार्क टैंक में हर बार की ही तरह एक से बढ़कर एक बिजनेस आइडियाज पिच किए जा रहे हैं, जिन्हें सुनने के बाद शार्क्स अपना पैसा भी लगा रहे हैं।
गुनाह सीजन 2 (Gunaah S2)
गश्मीर महाजनी और सुरभि ज्योति के शो गुनाह सीजन 2 को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। ये शो फिलहाल नंबर 3 पर है और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा रहा है। इस शो में प्यार की कहानी दिखाई गई है।
पावर ऑफ पांच (Power of Paanch)
एकता कपूर के शो पावर ऑफ पांच में गहरी दोस्ती, अडिग प्यार और छुपी हुई शक्तियों से भरपूर कहानी दिखाई जा रही है। ये सीरीज डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज हुई है और फिलहाल नंबर 4 पर ट्रेंड कर रही है।
चिड़िया उड़ (Chidiya Udd)
संबंधित खबरें
क्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
1 hr agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
2 hrs agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
3 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
5 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
7 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
8 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
8 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
9 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
11 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines