हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

9 साल पुरानी वो सीरीज, जिसका थ्रिलर खोल देगा दिमाग, आ चुके हैं 6 सीजन

Netflix Best Supernatural Web-Series: बारिश के मौसम में अगर आप भी घर बैठे बोर हो रहे हैं और ओटीटी पर देखने के लिए कुछ ऐसा तलाश कर रहे हैं, जो आपके दिमाग की नसें खोल दे, तो एक कमाल की सीरीज है, जो आपके लिए बेस्ट हो सकती है।

विज्ञापन
Supernatural Web-Series. image credit- Youtube

Netflix Best Supernatural Web-Series: आज के समय में सभी घर बैठे फिल्मों और सीरीज का मजा लेना चाहते हैं। ओटीटी पर भी एक्शन से लेकर कॉमेडी और रोमांस से लेकर हॉरर तक, एक से बढ़कर एक फिल्म और सीरीज मौजूद है। अगर आप भी घर बैठे कुछ ऐसा देखना चाहते हैं, जो आपके दिमाग की नसें खोल दे, तो हम आपको 9 साल पुरानी एक सुपरनैचुरल वेब-सीरीज के बारे में बता रहे हैं। इस सीरीज को देखने के बाद आपको कई दिनों तक हॉरर का एहसास होगा। आइए जानते हैं कि ये कौन-सी वेब सीरीज है?

पॉपुलर सुपरनैचुरल सीरीज

दरअसल, हम जिस वेब सीरीज की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि मोस्ट पॉपुलर सुपरनैचुरल सीरीज ‘लूसिफर’ है। जी हां, ‘लूसिफर’ ही वो सीरीज है, जिसे देखने के बाद आपको मजा ही आ जाएगा। इस सीरीज में एक्टर टॉम एलिस ने लीड रोल निभाया है। ये सीरीज आज की नहीं बल्कि 9 साल पुरानी है और अब तक इसके 6 सीजन आ चुके हैं।

एडवेंचर और इमोशंस का तगड़ा डोज

6 सीजन वाली ये पॉपुलर सुपरनैचुरल वेब सीरीज आप घर बैठे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इसमें आपको मिस्ट्री के साथ-साथ एडवेंचर और इमोशंस भी भरपूर देखने को मिलेगा। इस सीरीज की सबसे खास बात ये हैं कि ये हिंदी में भी उपलब्ध है। वहीं, अगर इसकी कहानी के बारे में भी आप जानना चाहते हैं, तो आपको बता देते हैं कि ये एक ऐसे शैतान की कहानी है, जो इंसानों की दुनिया में आता है और उनकी मदद करता है।

6 सीजन के कुल 93 एपिसोड

इस सीरीज के 6 सीजन आ चुके हैं। इसके 6 सीजन के कुल 93 एपिसोड हैं। अगर आप भी इस हफ्ते कुछ अलग और खास देखने की तलाश में हैं, तो आप इस सीरीज को देख सकते हैं। इसे देखने के बाद आपका दिमाग भी खुल जाएगा और आपको हॉरर का एक तगड़ा डोज मिलेगा।

यह भी पढ़ें- फिल्मों से बने सुपरस्टार, तो राजनीति के रखा कदम, साउथ का वो स्टार, जिसने की 3 शादियां

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें