Netflix Release 2025: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हाल ही में पुष्पा 2 रिलीज हुई है। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में गदर काट दिया था। अब ओटीटी पर दस्तक देते ही इसका भौकाल देखने को मिल रहा है। इस बीच आपके मनोरंजन के लिए नेटफ्लिक्स इस साल एक और बड़ा धमाका करने वाला है। इस पूरे साल में एक के बाद फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने के लिए तैयार हैं जिनकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो चुकी है। यहां हम आपके लिए पूरी लिस्ट लेकर आए हैं।
Aap Jaisa Koi
बॉलीवुड एक्टर आर माधवन और ‘दंगल’ एक्ट्रेस फातिमा सना शेख पहली बार एक साथ नजर आने वाले हैं। उनकी कॉमेडी-रोमांटिक फिल्म ‘आप जैसा कोई’ का ऐलान हो चुका है।
Akka
साउथ एक्ट्रेस सुरेश कीर्ति और राधिका मदान जल्द ही फिल्म ‘अक्का’ में नजर आने वाले हैं। उनकी फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Ed Sheeran की इंडिया आते ही क्या हुई हालत? सिर पर हो रही मुक्कों की बौछार
Delhi Crime Season 3
नेटफ्लिक्स की पॉपुलर वेब सीरीज ‘दिल्ली क्राइम’ अपने तीसरे सीजन के साथ इस साल वापसी करने के लिए तैयार है। इस सीरीज का ऐलान नेटफ्लिक्स की तरफ से कर दिया गया है।
Glory
बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट और ‘मिर्जापुर’ एक्टर दिव्येंदु शर्मा की वेब सीरीज ‘ग्लोरी’ का ऐलान किया जा चुका है। ये सीरीज बॉक्सिंग पर बेस्ड होगी।
Jewel Thief
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान जल्द ही अपनी फिल्म ‘ज्वेल थीफ-द हाइस्ट बिगेन्स’ में नजर आएंगे। इस फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। बता दें कि आखिरी बार सैफ जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा’ में नजर आए थे।
Khakee: The Bengal Chapter
इस साल नेटफ्लिक्स पर वेब सीरीज ‘खाकी: द बंगाल चैप्टर’ भी रिलीज होने के लिए तैयार है। इस सीरीज का ऐलान हाल ही में किया गया है। साथ ही टीजर भी जारी किया गया है। सीरीज में एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी।
Toaster
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की फिल्म ‘टोस्टर’ भी नेटफ्लिक्स की तरफ से अनाउंस की गई है। फिल्म का ट्रेलर काफी जबरदस्त है, जिसके बाद से फैंस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
Mandala Murders
बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर और सुरवीन चावला की वेब सीरीज ‘मंडला मर्डर्स’ का टीजर जारी करने के साथ ही इसका ऐलान भी किया गया है। ये क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज होगी।
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
1 hr ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
2 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
3 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
5 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
8 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
9 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
11 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
11 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines