Neha Singh Rathore: भोजपुरी सिंगर नेहा सिंह राठौर एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. पहलगाम हमले को लेकर दिए विवादित बयान के बाद सिंगर लखनऊ के हजरतगंज थाने पहुंची. इस दौरान नेहा के साथ उनके पति हिमांशु सिंह भी नजर आए. हजरतगंज पुलिस स्टेशन में सिंगर अपना बयान दर्ज कराने पहुंची. नोटिस मिलने के बाद जब सिंगर पुलिस स्टेशन पहुंची तो इस दौरान पुलिस स्टेशन के बाहर नेहा सिंह राठौर ने मीडिया से भी बातचीत की और इस मुद्दे पर बात भी की. चलिए आपको भी बताते हैं नेहा ने क्या कुछ कहा?
क्या बोलीं नेहा सिंह राठौर?
नेहा सिंह ने बातचीत करते हुए कहा, ‘मेरा बयान दर्ज नहीं हुआ है. पुलिस ने कहा है कि महिला का बयान सिर्फ दिन में ही दर्ज हो सकता है. सूर्योदय के बाद किसी भी महिला का बयान दर्ज नहीं होता है. अब बयान दर्ज कराने के लिए फिर पुलिस स्टेशन आऊंगी.’ नेहा ने आगे कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के सिलसिले में शिकायत दर्ज हुई थी, उसी के लिए मुझे यहां बुलाया गया. मुझे 14-15 दिन पहले एक नोटिस मिला था, लेकिन उस टाइम मेरी तबीयत खराब थी और मैंने लेटर के जरिए बताया भी था कि मेरी तबीयत खराब है तो आप मुझसे फोन के जरिए संपर्क कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: कौन हैं Bharathiraja? इकलौते बेटे के निधन से बुरी तरह टूटे, अस्पताल में हुए एडमिट
जांच पर क्या बोलीं सिंगर?
भोजपुरी सिंगर ने आगे कहा, ‘पहले नोटिस के बाद मुझे दूसरा नोटिस मिला, उसमें लिखा था कि मुझे 3 दिनों के अंदर जांच अधिकारी के सामने पेश होना है. मैंने आज नोटिस देखा है और मैं खुद यहां आई हूं.’ नेहा से इस दौरान ने भी पूछा गया कि जांच सही जा रही है या नहीं. इस पर नेहा ने कहा कि अभी तो मुझे पता नहीं है, मैं आज ही आई हूं और अभी मेरा बयान भी दर्ज नहीं हुआ है. बयान दर्ज होने के बाद देखते हैं कि जांच कैसी चल रही है. अभी मैं कुछ बोल नहीं सकती हूं.
यह भी पढ़ें: ‘ना सलमान, ना शाहरुख की मूवीज’, Dhurandhar के अलावा किन फिल्मों को मिला है 1200 करोड़ क्लब का टैग?
पहलगाम अटैक पर दिए थे विवादित बयान
वहीं नेहा के साथ उनके पति हिमांशु सिंह भी नजर आए और उन्होंने कहा कि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है, हम अपनी मर्जी से यहां आए हैं. वहीं दूसरी ओर पुलिस के अनुसार नेहा को 4 नोटिस भेजे जा चुके हैं, जिसके बाद वो अब अपना बयान दर्ज कराने आई हैं. बता दें 22 अप्रैल साल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद नेहा राठौर ने अपने एक्स अकाउंट पर कई विवादित पोस्ट किए थे, जिसके बाद उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी.
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
3 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
6 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
6 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
7 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
8 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
8 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
9 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
10 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
10 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines