Neha Kakkar-Rohanpreet Singh: इन दिनों कई कपल्स के अलग होने की खबरें आ रही हैं। इस लिस्ट में नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत सिंह भी हैं। जी हां, लंबे समय से कहा जा रहा था कि नेहा और रोहन के बीच में कुछ ठीक नहीं है और दोनों को लेकर तलाक की अफवाहें जोरों पर थीं। हालांकि अब नेहा और रोहन ने इस तरह की अफवाह फैलाने वालों को करारा जवाब दे दिया है।
नेहा और रोहन ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, बीते दिन यानी 24 अक्टूबर को नेहा और रोहन ने अपनी शादी की चौथी सालगिरह मनाई। इस खास मौके पर नेहा और रोहन ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें कपल ने कई फोटोज शेयर की। साथ ही दोनों ने बेहद प्यारा कैप्शन भी लिखा है। कपल का ये पोस्ट सामने आने के बाद जो लोग उनके अलगाव की खबरें फैला रहे थे, उन्हें करारा जवाब मिल गया है।
झूठी अफवाहों को मिला जवाब
नेहा और रोहन के इस पोस्ट से साफ है कि दोनों के अलगाव की अफवाहें झूठी हैं। कपल के बीच सब ठीक है और दोनों बेहद अच्छे से अपनी मैरिड लाइफ बीता रहे हैं। नेहा के पोस्ट की बात करें तो उन्होंने इस पोस्ट को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा कि वाह, चार साल बीत गए, पता भी नहीं लगा, रोहनप्रीत सिंह थैंक यू हमेशा मुझे बच्चे जैसा फील कराने के लिए। लव यू, हैप्पी एनिवर्सरी टू अस।
रोहन ने लिखा ये कैप्शन
वहीं, अगर रोहन के पोस्ट की बात करें तो उन्होंने इस पोस्ट को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है कि टचवुड चार साल हो गए हैं। रब करें हम हमेशा ही एक-दूसरे के साथ ऐसे ही रहें। लव यू लड्डू… हैप्पी एनिवर्सरी टू अस। वहीं, अब कपल के पोस्ट पर फैंस भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि सोना सरदार और क्वीन नेहा। दूसरे यूजर ने लिखा कि आप दोनों साथ में कितने अच्छे लगते हो।
2020 में हुई थी कपल की शादी
तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि बहुत मुबारकबाद लव बर्ड्स। एक और यूजर ने कमेंट किया कि प्यारे लोग। एक अन्य ने लिखा कि आप दोनों की जोड़ी कमाल की है। इस तरह के कमेंट्स यूजर्स ने कपल के पोस्ट पर किए हैं। गौरतलब है कि नेहा और रोहन ने 24 अक्टूबर 2020 में शादी की थी। उस वक्त कपल की शादी की फोटोज जमकर वायरल हुई थी।
यह भी पढ़ें- Vivian Dsena से तलाक के बाद कैसी हो गई थी हालत? Vahbiz Dorabjee ने तोड़ी चुप्पी
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
28 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines