बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ को अपने मेलबर्न कॉन्सर्ट को लेकर काफी ट्राेलिंग का शिकार होना पड़ा था। बताया गया था कि नेहा कथित तौर पर तीन घंटे से देरी से कॉन्सर्ट में पहुंची थीं जिसके बाद वहां आई ऑडियंस काफी नाराज हो गई थी और उन्होंने स्टेज छोड़ने के लिए कहा था। इसके बाद स्टेज से सिंगर का रोने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था जिसे लेकर उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच जंग तक छिड़ गई थी। इस विवाद पर नेहा कक्कड़ के भाई टोनी कक्कड़ का रिएक्शन तो आया था लेकिन अब मेलबर्न कॉन्सर्ट के आयोजकों ने अपना पक्ष रखते हुए चौंकाने वाले दावे किए हैं।
पेस डी और बिक्रम सिंह रंधावा ने किया खुलासा
सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में ऑस्ट्रेलियाई इवेंट प्लानर, पेस डी और बिक्रम सिंह रंधावा ने नेहा कक्कड़ मेलबर्न कॉन्सर्ट को लेकर हुए विवाद पर बात की। उन्होंने कहा, ‘मेरी इवेंट आयोजक से बात हुई थी जिसमें उन्होंने बताया कि नेहा कक्कड़ देरी से आई थीं। उन्होंने मेलबर्न कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने के लिए मना कर दिया था क्योंकि भीड़ कम थी। सिंगर समय पर नहीं पहुंची थीं। इसके बाद ‘मैं नहीं जाऊंगी, मैं ये नहीं कहूंगी कहती रहीं।’
Neha Kakkar crying for being 3 hrs late at a Melbourne show
byu/offensive-but-true inBollyBlindsNGossip
यह भी पढ़ें: Mouni Roy के कमरे में किसने की थी घुसने की कोशिश? एक्ट्रेस ने किया शाॅकिंग खुलासा
दो घंटे से ज्यादा देरी से पहुंची थीं सिंगर
बिक्रम सिंह रंधावा ने खुलासा करते हुए कहा, ‘कॉन्सर्ट के लिए भीड़ तैयार थी। वह नेहा कक्कड़ को चीयर-अप कर रही थी। हालांकि वह शो में रात 10 बजे तक पहुंची थीं, जबकि शो शाम 7.30 बजे के लिए निर्धारित था। वह दो घंटे से ज्यादा देरी से आई थीं जिसके चलते ऑडियंस काफी नाराज हो गई थी।’ उन्होंने आगे कहा, ‘हर किसी के पास इतना वक्त नहीं होता। ऑडियंस वक्त निकालकर आती है। उनमें से कुछ ने कॉन्सर्ट के लिए करीब 16000 रुपये का भुगतान किया था।’
परफॉर्म करने से किया था मना
उन्होंने आगे बताया कि ‘मेलबर्न कॉन्सर्ट के लिए कुछ ऑडियंस ने 300 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के टिकट भी लिए थे जिसकी कीमत करीब 15,000 से 16,000 रुपये तक थी। नेहा कक्कड़ के बारे में मुझे पता चला था कि उन्होंने कहा था कि 700 की जनता है। जब तक वो नहीं आएगी, मैं परफॉर्म नहीं करूंगी।’ उन्होंने कथित तौर पर कहा, ‘सिर्फ 700 लोग? जब तक स्टेडियम नहीं भर जाता है, मैं परफॉर्म नहीं करूंगी।’ नेहा कक्कड़ के रिएक्शन पर पेस डी और बिक्रम सिंह रंधावा ने कहा कि ‘कॉन्सर्ट के दौरान सब कुछ परफेक्ट था। मैं उनके आरोपों को खारिज करता हूं जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें बेसिक जरूरतों की चीजें नहीं मिली थी।’
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
16 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
18 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
19 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
20 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines