Neha Kakkar: मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों चर्चाओं में बनी हुई हैं. हाल ही में सिंगर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा था कि वो अपने काम और रिश्तों से ब्रेक ले रही हैं. साथ ही कहा कि उन्हें कुछ समय के लिए अकेला छोड़ दिया जाए. हालांकि नेहा ने अपनी इस पोस्ट को कुछ ही मिनटों में इंस्टाग्राम से डिलीट भी कर दिया. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत सिंह के की तलाक की खबरें वायरल होने लगीं. वहीं अब नेहा कक्कड़ ने इन खबरों पर बात करते हुए नया पोस्ट अपनी स्टोरी पर शेयर किया है और तलाक फैलाने वालों को आड़े हाथ लिया है.
क्या बोलीं नेहा कक्कड़?
नेहा कक्कड़ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक और पोस्ट शेयर करते हुए रोहनप्रीत संग तलाक की खबरों को गलत ठहराया है. सिंगर ने कहा, ‘दोस्तों, कृप्या मेरे निर्दोष पति और मेरे प्यार परिवार को इसमें ना घसीटें. मेरा परिवार मेरे लिए सबसे पवित्र है. आज मैं जो कुछ भी हूं, इन लोगों के समर्थन की वजह से ही हूं. मुझे कुछ अन्य लोगों से नाराजगी है. मुझे उम्मीद है कि आप समझेंगे और मेरे पति और मेरे परिवार को इन सब से दूर रखेंगे.’
यह भी पढ़ें: ‘एक रचनात्मक दिवालियापन है…’, जावेद अख्तर ने Border 2 के गाने लिखने से कर दिया था इनकार
फैंस के लिए लिखी खास बात
सिंगर ने आगे कहा, ‘हाँ, मैं मानती हूं कि सोशल मीडिया पर पोस्ट करते समय मुझे इतना भावुक नहीं होना चाहिए, क्योंकि मीडिया वाले अच्छी तरह जानते हैं कि राई का पहाड़ कैसे बनाया जाता है. मैंने सबक सीख लिया है. अब से मैं अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात नहीं करने वाली हूं. बेचारी भावुक नेहू इस दुनिया के लिए बहुत भावुक है. माफी और धन्यवाद मेरे दोस्तों. चिंता मत करो मैं जल्द ही धमाके के साथ वापस आऊंगी, ढेर सारा प्यार.’
यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, ऑटो के उड़े परखच्चे, वीडियो वायरल
सिंगर ने लिया टेम्परेरी ब्रेक
बता दें नेहा कक्कड़ ने बीते सोमवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा-चौड़ा नोट शेयर किया था. इस नोट में नेहा ने लिखा था कि मैं कुछ समय के लिए काम और अपने रिश्तों से ब्रेक ले रही हूं और आशा करती हूं कि आप मुझे समझेंगे. साथ ही नेहा ने पैप्स से अनुरोध किया था कि इस मुश्किल घड़ी में उन्हें अकेला छोड़ दे और कोई भी उनकी फोटो ना ले. नेहा ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ से टेम्परेरी ब्रेक लिया है, जल्द ही सिंगर वापस नजर आएंगी.
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
10 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
10 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
12 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines