मुंबई: ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक कार्यक्रम में उन्हें रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के साथ कुछ खास पल साझा करते हुए देखा जा सकता है। स्टार जैवलिन थ्रोवर ने मंच पर रणवीर के साथ उन्हीं के गाने पर डांस किया। इवेंट में उन्होंने अर्जुन के साथ भी खूब मस्ती की।
बुधवार को हुए कार्यक्रम में रणवीर (Ranveer Singh & Neeraj Chopra Dance) को एक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अभिनेता को यह पुरस्कार पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने दिया। 1983 क्रिकेट विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर आधारित फिल्म ’83’ में रणवीर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वहीं रणवीर और कपिल ने मिलकर नीरज को भी एक पुरस्कार से सम्मानित किया।
फैन पेजेस ने कई वीडियोज शेयर किए हैं, जिनमें मंच पर एथलीट और एक्टर दोनों के मजाकिया अंदाज फैंस का दिल जीत रहे हैं। मंच पर रहते हुए, रणवीर ने कहा, “मुझे लगता है कि नीरज खुद अपनी बायोपिक में अभिनय करेंगे। नीरज चोपड़ा, और नीरज चोपड़ा के रूप में।” क्लिप में, देखा जा सकता है कि अभिनेता ने नीरज को फिल्म 83 में से अपने एक गाने से कुछ डांस स्टेप्स भी सिखाए। नीरज पहले तो झिझकते दिखे, लेकिन बाद में वो रणवीर के साथ कदम से कदम मिलाते दिखे।
नीरज ने इस कार्यक्रम में अभिनेता अल्लू अर्जुन से भी मुलाकात की। तस्वीरों के लिए जैसे ही दोनों मुस्कुराए, नीरज ने ‘पुष्पा: द राइज’ का सिग्नेचर पोज दिया। नीरज ने अर्जुन से हिंदी में भी कहा, “आप ऐसे पोज दे सकते हैं जैसे आप भाला फेंक रहे हैं, मैं पुष्पा के हाथ के इशारे से पोज दूंगा। यह इतना अच्छा था।”
हाल ही में, रणवीर ने बास्केटबॉल के दिग्गज शकील ओ’नील के साथ भी एक वीडियो साझा किया था, जिसमें शाक रणवीर की फिल्म पद्मावत से ‘खली बली’ पर डांस करते हुए देखा जा सकता है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
8 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
9 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
10 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
10 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
11 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
12 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
12 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
14 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines