Neena Gupta First Movie Kissa: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. उन्हें ‘बधाई दो’ और ‘पंचायत’ जैसी फिल्मों और सीरीज के लिए जाना जाता है. उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में अभिनय किया है, जिसमें उनके रोल हमेशा ही यादगार रहे हैं. लेकिन एक्ट्रेस ने एक बार कहा था कि तुम्हें कभी हीरोइन के रोल नहीं मिलेंगे, तुम कभी हीरोइन नहीं बन सकोगी. क्योंकि एक बार अगर आपने कॉमेडी रोल किया, विशेषतौर पर अगर आप फीमेल हैं, तो समझो तुम्हारा करियर फिनिश. इंडस्ट्री वाले आपको किसी लीड रोल के तौर पर देख नहीं सकते हैं. ये बात उनसे एक बार गिरीश कर्नाड ने अभिनेत्री की पहली फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान कही थी. नीना गु्प्ता के लिए उनकी कही ये बात सही साबित हुई थी. इसका एहसास उन्हें सालों बाद एहसास हुआ था. चलिए बताते हैं आज इस किस्से के बारे में.
दरअसल, नीना गु्प्ता ने साल 2023 में शारजाह इंटरनेशनल बुक फेयर में एक्टिंग करियर और रोल को लेकर बात की थी. जहां उन्होंने बताया था कि पहली फिल्म में उन्होंने एक ऐसी ‘लल्लू लड़की’ का रोल प्ले किया था, जिसके बाद उन्हें लीड एक्ट्रेस के तौर पर कभी इंडस्ट्री ने देखा ही नहीं और उनका हीरोइन बनने सपना अधूरा रह गया. इस दौरान एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में महिलाओं के रोल को लेकर बात की थी और बताया था कि कैसे उन्हें इस रोल के बाद उसी नजरिए से देखा जाने लगा और वह एक लीड हीरोइन नहीं बन पाईं.
यह भी पढ़ें: King Is Back! ‘डर नहीं देहशत हूं…’, Shah Rukh khan की फिल्म ‘किंग’ का टाइटल रिवील
जब पहली फिल्म में ‘लल्लू लड़की’ बनीं नीना गुप्ता
फेसबुक पेज टीवी किस्सा के अनुसार, नीना गुप्ता से जुड़ा ये किस्सा साल 1982 का है. फिल्म ‘साथ साथ’ नीना गुप्ता की पहली फिल्म थी, जिसमें उन्होंने एक लल्लू लड़की का किरदार प्ले किया था. नीना ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों से की थी. फिल्म में वो लड़की बार-बार ‘ना’ कहती थीं. उनके इस रोल को लोगों ने काफी पसंद किया था. उनका अभिनय भी शानदार रहा था. इसे निभाने के बाद उन्हें लगा था कि उनके घर के बाहर डायरेक्टर्स-प्रोड्यूसर्स की लाइन लग जाएगी. उस समय उन्हें पता नहीं था कि इंडस्ट्री में कैसे काम किया जाता है. इसी फिल्म के प्रीमियर में एक्ट्रेस की मुलाकात गिरीश कर्नाड से हुई थी. दोनों एक-दूसरे को पहले से ही जानते थे. ऐसे में उस रोल को लेकर गिरीश ने उन्हें कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में उनका करियर किस मुकाम पर पहुंचेगा.
फिर कभी लीड हीरोइन नहीं बन पाईं नीना गुप्ता
नीना गुप्ता को आगे ‘लल्लू लड़की’ जैसे ही किरदार ऑफर होने लगे थे. लेकिन उन्होंने अधिकतर को ठुकरा दिया था. जबकि शुरुआती दौर में उन्हें पैसों की काफी जरूरत थी. वो एक्टिंग को एक बिजनेस के तौर पर देखती हैं. ऐसे में उन्होंने एक बार कहा था कि उस समय जो उनको ठीक लगा उन्होंने किया. क्योंकि उन्हें कोई गाइड करने वाला नहीं था. ‘साथ साथ’ से करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री हीरोइन बनना चाहती थीं लेकिन इसमें निभाए किरदार की वजह से उन्हें लीड रोल ऑफर नहीं हुए. इसके लिए पछतावा भी हुआ. उन्हें लगा था कि वह एनएसडी से हैं तो उन्हें लोग काफी पसंद करेंगे और काम की लाइन लग जाएगी लेकिन, उन्होंने जैसा सोचा वैसा नहीं हुआ.
यह भी पढ़ें: ‘मरने की जल्दी नहीं…’, जब फिल्मों से ब्रेक लेने पर बोले थे सतीश शाह, मौत से 2 घंटे पहले रत्ना पाठक को किया था मैसेज
‘पंचायत 5’ में नजर आएंगी नीना गुप्ता
बहरहाल, अगर नीना गुप्ता के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वह प्राइम वीडियो की पॉपुलर हिट सीरीज ‘पंचायत 5’ को लेकर चर्चा में हैं. इसके सीजन 4 में देखने के लिए मिला था कि फुलेरा गांव में सत्ता बदल जाती है. प्रधान जी की प्रधानी चली जाती है और दुर्गेश कुमार यानी कि बनराकस प्रधानी जीत जाते हैं. इसके आगे की कहानी सीजन 5 में देखने के लिए मिलने वाली है.
यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan B’day: 50 रुपये थी शाहरुख खान की पहली सैलरी, आज हैं 12490 करोड़ के मालिक
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
14 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
14 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
16 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
17 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
18 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
20 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
20 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
21 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
21 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines