Jogira Sara Ra Ra Teaser Out: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) इन दिनों अपनी पत्नी आलिया सिद्दीकी (Alia Siddiqui) के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं, जिसके चलते दोनों अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इस बीच अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आने वाली फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है।
बता दें कि पत्नी से विवाद के बीच तकरीबन एक साल बाद नवाजुद्दीन बड़े पर्दे पर नज़र आने वाले हैं। वहीं, अब फिल्म के टीजर को रिलीज कर दिया गया है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस की गई है।
‘जोगीरा सारा रा रा’ का टीजर रिलीज
नवाज की अपकमिंग फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा’ का टीजर कॉमेडी से भरपूर है और इस फिल्म में नवाज एक जुगाड़ू के रोल में नजर आने वाले हैं। वहीं, टीजर की शुरूआत में नवाज कहते नजर आ रहे हैं कि जोगी का जुगाड़ कभी फेल नहीं होता और इसके बाद नेहा शर्मा आती हैं और कहती हैं कि क्या जुगाड़ करोगे तुम तुम्हारे सारे जुगाड़ फेल हैं। कुल मिलाकर इस फिल्म की टीजर को देखकर लग रहा है कि ये कॉमेडी फिल्म खूब धमाल मचाने वाली है।
कुशन नंदी के डायरेक्शन में बनी है ‘जोगीरा सारा रा रा’
बता दें कि ये नवाज की अपकमिंग फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा’ कुशन नंदी के डायरेक्शन में बनी है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। ये फिल्म 12 मई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। वहीं, फिल्म का टीजर फैंस को बहुत पसंद आ रहा है और बहुत जल्द अब लोगों को फिल्म देखने का भी मिलेगी।
हीरोपंती 2 में नजर आए थे नवाज
बता दें कि नवाज आखिरी बार हीरोपंती 2 में नजर आए थे और फिलहाल बीते कॉफी टाइम से पारिवारिक विवाद में उलझे हुए हैं। वहीं, नवाज का पूर्व पत्नी आलिया से सैटलमेंट को लेकर बातचीत हो रही है तो ऐसे में उनकी फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा’ का टीजर जारी कर दिया गया है। अब फैंस को फिल्म के रिलीज होने का इंतजार हैं।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
4 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines