बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी फिल्म ‘कोस्टाओ’ को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। रियल स्टोरी पर बेस्ड इस फिल्म में उन्होंने कस्टम ऑफिसर कोस्टाओ फर्नांडीज का किरदार निभाया है। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हो चुकी है। इस बीच नवाजुद्दीन अपने लेटेस्ट इंटरव्यू को लेकर चर्चा में आ गए हैं, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड को चोर बता दिया है। यही नहीं साउथ से कंटेंट को कॉपी करने के लिए इंडस्ट्री की आलोचना भी की है। आइए जानते हैं कि एक्टर ने क्या कहा?
इंडस्ट्री में दोहराई जाती है एक ही बात
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पूजा तलवार के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, ‘हमारी फिल्म इंडस्ट्री में लगातार 5 साल तक एक ही बात दोहराई जाती है- फिर जब लोग बोर हो जाते हैं, तो वह अंतत: इसे जाने देते हैं। असल में असुरक्षा बहुत बढ़ गई है। उनको ऐसा लगता है कि एक ही फाॅर्मूला चल रहा है, तो उसे चलने देते हैं, घिसो इसको। और उसे भी दयनीय हो जाएगा कि ये 2,3,4 सीक्वल होने लग गया।’
यह भी पढ़ें: Kasauti Zindagi Kay 2 एक्ट्रेस की 6 साल की शादी टूटी, पति से तलाक की वजह क्या?
‘हमारी इंडस्ट्री चोर रही है’
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आगे कहा, ‘जिस तरह कहीं न कहीं दिवालियापन होती है, वैसे ही ये क्रिएटिव दिवालियापन हो गया। कंगालियत है बहुत ज्यादा। शुरू से हमारी इंडस्ट्री चोर रही है। हमने गाने चोरी किए हैं, कहानी चोरी की है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘अब जो चोर होते हैं, वो कहां से क्रिएटिव हो सकते हैं। हमने साउथ से चुराया, कभी यहां से चुराया है, कभी वहां से चुराया है। यहां तक कि कुछ पंथ-फिल्में जो हिट हुई हैं, उनके सीन भी चोरी किए हुए हैं। इसे इतना नॉर्मलाइज कर दिया गया कि चोरी है तो क्या हुआ?’
इंडस्ट्री से क्या उम्मीद करेंगे?
‘कोस्टाओ’ एक्टर आगे कहते हैं, ‘पहले वह एक वीडियो देकर कहते थे, ये वही फिल्म है जिसे हम बनाना चाहते हैं। वह उसे देखकर यहां दोहराते थे। आप इस तरह की इंडस्ट्री से क्या उम्मीद कर सकते हैं? किस तरह के एक्टर आएंगे? वह एक तरह के होंगे और फिर एक्टर और डायरेक्टर छोड़ना शुरू कर देते हैं। जैसे अनुराग कश्यप जो अच्छा काम ला रहे थे।’
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
4 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
8 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
10 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
10 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
11 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
12 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
13 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
14 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines