Bombay HC On Nawazuddin Kids: बॉलीवुड के दमदार एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) इन दिनों अपनी पत्नी आलिया सिद्दीकी (Alia Siddiqui) के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। पत्नी आलिया सिद्दीकी से अनबन के चलते नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया दोनों ही सुर्खियों में हैं।
इस बीच अब बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) ने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और आलिया को सलाह देते हुए कहा है कि वे अपने बच्चों से संबंधित मुद्दों को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझा लें।
पत्नी आलिया की कस्टडी में हैं बच्चे
बता दें कि एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर कर अपने दो बच्चों (12 साल की बेटी और 7 साल का बेटा) की जगह के बारे में पता लगाने की मांग की थी। बताते चलें कि नवाज के दोनों बच्चे उनकी अलग रह रही पत्नी आलिया की कस्टडी में हैं।
और पढ़िए –HCA Film Awards 2023: ऑस्कर से पहले RRR ने नई कामयाबी की हासिल, हॉलीवुड के अवॉर्ड शो में जमाई धाक
मामले को सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाएं
सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर जस्टिस ए एस गडकरी और पीडी नाइक की बेंच ने नवाज और पत्नी आलिया को अपने मुद्दों को हल करने के लिए एक-दूसरे से बात करने के लिए कहा है। इसके साथ ही कोर्ट ने आदेश में कहा है कि “एक दूसरे के साथ बात करें और पिता और बच्चों के बीच कम्यूनिकेशन और मुलाकात के अधिकारों को व्यवस्थित करें। अगर इस पर काम किया जा सकता है, तो अच्छा है…मामले को सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाएं…मुद्दों को सुलझाएं।”
अदालती कार्यवाही में नवाज के वकील प्रदीप ने दी जानकारी
इसके साथ ही अदालती कार्यवाही के दौरान नवाज के वकील प्रदीप थोराट ने भी जजों की बेंच को इन्फॉर्म किया कि नवाज को यही लग रहा था कि उनके बच्चे दुबई में हैं लेकिन उन्हें हाल ही में उनके स्कूल से एक मेल मिला है, जिसमें दावा किया गया है कि उनके बच्चे स्कूल नहीं आ रहे हैं।
आलिया सिद्दीकी के वकील से की पूछताछ
वहीं जब नवाज की पत्नी आलिया सिद्दीकी के वकील से इस बारे में पूछताछ की गई, तो उन्होंने क्लियर किया कि बच्चे अपनी मां के साथ हैं और वे उन्हें छोड़कर दुबई नहीं जाना चाहते। वकील ने कहा, “वे यहां अपनी एजुकेशन जारी रखना चाहते हैं।”
बच्चों की एजुकेशन के संबंध में क्या फैसला किया गया है, इसे लेकर कोर्ट ने जानकारी मांगी है
इसके बाद पीठ ने नवाज की अलग रह रही पत्नी आलिया से अगले हफ्ते तक बच्चों की एजुकेशन के संबंध में क्या फैसला किया गया है, इसे लेकर कोर्ट को इन्फॉर्म करने के लिए भी कहा है। साथ ही अदालत ने कहा है कि “हम केवल यह जानना चाहते हैं कि बच्चों की एजुकेशन डिस्टर्ब नहीं हो रही है, वह (सिद्दीकी) बच्चों के रहने की जगह और स्कूली शिक्षा को लेकर परेशान हैं।”
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
2 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
4 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
4 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
5 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
6 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
7 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
8 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
23 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines