Sharad Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि 2025 की आज से शुरुआत हो चुकी है. नवरात्रि के पहले से ही इसके सेलिब्रेशन के लिए खास तैयारियां की जा चुकी हैं. भोजपुरी में पहले से ही सारा माहौल भक्तिमय हो गया है. ऐसे में नवरात्रि के पहले दिन ही आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) का नया भोजपुरी देवी गीत रिलीज होते ही छा गया है. ये यूट्यूब पर रिलीज होते ही छा गया है और इसे काफी पसंद किया जा रहा है. इस गाने के बोल ‘भोर भईल छाईल उजियारा’ है.
आम्रपाली दुबे का भोजपुरी गाना ‘भोर भईल छाईल उजियारा’ को ‘देओनी मूवीज भोजपुरी’ के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है. इसे चार सप्ताह यानी कि एक महीने पहले ही यूट्यूब से जारी किया गया था. इतने दिनों में आम्रपाली दुबे के देवी गीत को लाखों व्यूज मिल चुके हैं, जिसे दर्शकों की ओर से काफी पसंद किया जा रहा है. इस भोजपुरी गाना के वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि वह एक गृहणी के रोल में हैं, जो सुबह उठकर आंगन में तुलसी जी को जल दे रही हैं. गृहणी के रोल में एक्ट्रेस काफी जंच रही हैं.
यह भी पढ़ें: TGIKS: पतली आवाज को ठीक करने के लिए ट्रेनिंग लेते थे अक्षय कुमार, 20 हजार महीना देते थे फीस
ये हैं भोजपुरी गाने ‘भोर भईल छाईल उजियारा’ के लिरिक्स
भोर भईल छायिल उजियारा
मिटल जगत के सब अंधियारा
मोरे अंगनवा के सुरज किरनिया
महकल गमकल घर चौबारा
भोर भईल छायिल उजियारा…..
अंतरा 1- उठी ललनवा अंखिया खोली
पनिया से अब मुह के धो लीं
बीत गईल बा रात सुहानी
फूल खिलल गावें चिडिया रानी
सब जागे नित करम पे लागे
मंदिर मे बाजे जयकारा
भोर भईल छायिल….
अंतरा 2- सभी बच्चे ( माँ माँ माई )
खिव में लगल पराठा पे खट्टी चटनी जैसन माई
आधी सोई आधी जागी थकी दोपहरी जैसन माई
ममता के मूरत माई के सूरत
कर कान्हा के बनी के यशोदा
सखा सहेली जैसन माई
सब के जगा के सब के सजा के घर के बनावे न्यारा प्यारा…
भोर भईल छायिल….
यहां देखिए वीडियो…
आम्रपाली दुबे का भोजपुरी देवी गीत भक्तों के दिलों को छू रहा है. इस गाने को प्रियंका सिंह ने गाया था. इसके लिरिक्स सभा वर्मा ने लिखे हैं और म्यूजिक साजन मिश्रा ने दिया है. गाने के लिरिक्स काफी शानदार हैं. वीडियो को आम्रपाली दुबे के साथ ही महेश कुमार पर फिल्माया गया है. कोरियोग्राफर आकाश शेट्टी हैं.
यह भी पढ़ें: ‘मुंबई वापस नहीं आना चाहता…’, अनु मलिक का दावा- हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहे थे जुबीन गर्ग
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 hr agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 hr agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
3 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
4 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
5 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
7 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
7 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
8 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines