Nataša Stanković, Hardik Pandya: भारत की टी20 विश्व कप जीत पर नताशा स्टेनकोविक ने चुप्पी क्या साधी कि गॉसिप टाउन में उनके और हार्दिक के अलग होने की खबरों को फिर हवा मिल गई। जी हां, इन दिनों इंटरनेट पर जमकर चर्चा हो रही है कि हार्दिक और नताशा अलग हो गए हैं और दोनों अब साथ नहीं हैं। जहां एक तरफ कपल ने भी इन खबरों पर कुछ ना कहने की मानों कसम ही खा ली है, तो दूसरी तरफ दोनों के पोस्ट ने जगजाहिर कर दिया है कि ये खबरें झूठी हैं।
झूठी हैं तलाक की अफवाहें
इस टाइम हर किसी की नजर हार्दिक और नताशा पर हैं। दोनों सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और लगातार पोस्ट शेयर कर रहे हैं। हालांकि दोनों के पोस्ट में एक-दूसरे का दूर-दूर तक कोई नामो-निशान नजर नहीं आ रहा, लेकिन अब भई यूजर्स तो यूजर्स हैं। जी हां, सोशल मीडिया पर भले ही दोनों दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि वो अब साथ नहीं हैं, पर कपल का पोस्ट कह रहा है कि दोनों साथ हैं और तलाक की खबरें झूठी हैं।
Nataša Stanković
इंस्टाग्राम पोस्ट दिखा रहा सच्चाई
गौर करने वाली बात है कि एक तरफ तो नताशा और हार्दिक दोनों ही एक-दूसरे से इंटरनेट पर दूरी बनाए हुए हैं। दूसरी तरफ हार्दिक और नताशा दोनों का ही पोस्ट एक जैसा है। जी हां, जहां हार्दिक ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे और भाई के बेटे संग फोटो शेयर की, तो वहीं नताशा ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दोनों बच्चों की तस्वीरें शेयर कीं। अब भले ही दोनों फोटोज में बच्चों की ड्रेस अलग है, दोनों अलग-अलग एक्टिविटी कर रहे हैं, लेकिन इन फोटोज को देखकर लग रहा है नताशा और हार्दिक एक ही घर में हैं और अलग नहीं हुए हैं।
Hardik Pandya
फैंस को कपल के रिएक्शन का इंतजार
हालांकि सच क्या है, ये तो कपल ही जानता है, लेकिन सामने आई फोटोज तो यही इशारा कर रही हैं कि नताशा और हार्दिक एक साथ हैं। कपल ने इन खबरों पर अभी तक कुछ नहीं कहा है। फैंस को बेसब्री से इन अफवाहों पर उनके रिएक्शन का इंतजार है। गौरतलब है कि जब नताशा ने हार्दिक और टीम इंडिया के लिए टी20 विश्व कप जीत पर कुछ पोस्ट नहीं किया, तो उनके और हार्दिक के अलग होने की खबरों को फिर हवा मिल गई। बता दें कि कुछ दिन पहले भी नताशा और हार्दिक के अलग होने की बातें हुई थी, लेकिन वक्त के साथ ये चर्चा थम गई थी।
यह भी पढ़ें- ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही Hina Khan, लगातार बिगड़ रही एक्ट्रेस की हालत, पोस्ट कर दिखाई झलक
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
7 mins agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
37 mins ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 hr agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
20 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
22 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
23 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines