Natasa-Hardik Divorce Rumor: मॉडल और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक पिछले कई महीनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं। इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ उनके तलाक की खबरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नताशा अपने पति हार्दिक से अलग रह रही हैं और दोनों जल्द ही तलाक ले सकते हैं। एक्ट्रेस के सोशल मीडिया पोस्ट से भी कई बार इस तरह के कयास लगाए जा चुके हैं। हालांकि तलाक की इन खबरों पर नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या की तरफ से आज तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है लेकिन फैंस जरूर इन खबरों का सच जानने के लिए बेताब हैं। आज हम आपको सोशल मीडिया की पांच पोस्ट के बारे में बताएंगे जिससे दोनों के तलाक का हिंट मिलता है।
रेडिट पोस्ट में किया गया दावा
नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या के तलाक की खबर सबसे पहले मई महीने में आई थी। सोशल मीडिया पर एक रेडिट पोस्ट में दावा किया गया था कि दोनों के रिश्ते में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। यहां तक कि नताशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से हार्दिक के साथ वाली तस्वीरों को भी हटा दिया है। इसके बाद चर्चा शुरू हो गई कि शायद ये कपल अलग हो चुका है।
Natasha and hardik separated?
byu/Middle_Complaint_947 inBollyBlindsNGossip
दोनों ने साथ में नहीं शेयर की तस्वीर
नताशा स्टेनकोविक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। पिछले काफी समय से नोटिस किया जा रहा है कि एक्ट्रेस अपनी कई पोस्ट तो शेयर करती हैं, लेकिन उनमें हार्दिक पांड्या उनके साथ दिखाई नहीं देते हैं। हालांकि पहले ऐसा नहीं था। नताशा अक्सर ही अपने पति हार्दिक पांड्या के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती थीं।
यह भी पढ़ें: Armaan Malik सही पर थप्पड़ नहीं, Bigg Boss OTT 3 से बेघर हुई कंटेस्टेंट ने किए बड़े खुलासे
नताशा-हार्दिक की क्रिप्टिक पोस्ट
नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या को अक्सर ही सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करते हुए देखा जाता रहा है। भले ही दोनों में से कोई अपने तलाक की खबरों पर रिएक्ट न करे लेकिन दोनों की पोस्ट से कई बार हिंट मिला है कि शायद ये दोनों अलग हो चुके हैं। चर्चा तो यहां तक है कि नताशा अब हार्दिक से अलग रह रही हैं।
इंडिया की जीत पर नहीं किया विश
T20 इंटरनेशनल वर्ल्ड कप में इंडिया की जीत पर नताशा ने अपने पति हार्दिक पांड्या के लिए एक भी पोस्ट शेयर नहीं की। जब हार्दिक पांड्या इंडिया लौटे तो उनके परिवार ने उनका ग्रैंड वेलकम किया लेकिन नताशा इस खास मौके पर न तो हार्दिक के साथ में दिखाई दीं और न ही उन्होंने अब तक हार्दिक के लिए कोई पोस्ट लिखी।
बेटे संग सेलिब्रेट करते दिखे हार्दिक
पिछले दिनों हार्दिक पांड्या ने अपने बेटे अगस्त्य के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थीं जिनमें वो बेटे के साथ वर्ल्ड कप की खुशी को सेलिब्रेट करते दिखाई दिए थे। इन तस्वीरों से भी नताशा स्टेनकोविक गायब थीं। ये सब हिंट सोचने को मजबूर करते हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर नताशा और हार्दिक के तलाक की चर्चा अक्सर होती रहती है।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 hr ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
15 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
15 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
18 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
19 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
20 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
20 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
21 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
22 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines