हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Hardik Pandya से अलग होकर बेहद खुश हैं Nataša Stanković, ऐसे खुद को बिजी रख रहीं एक्ट्रेस

Nataša Stanković: नताशा स्टेनकोविक इन दिनों अपने मायके में हैं। एक्ट्रेस के फैंस ये जानने के लिए बेकरार हैं कि पति से अलग होने के बाद वो कैसी हैं? आइए आपको बताते हैं कि नताशा कैसी हैं?

विज्ञापन
Nataša Stanković

Nataša Stanković: टॉक ऑफ द टाउन में हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक को लेकर अभी भी चर्चा हो रही है। जी हां, दोनों एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं। नताशा अपने बेटे संग मायके में हैं और हार्दिक इंडिया में ही हैं। पति से अलग होने के बाद नताशा सोशल मीडिया पर और भी ज्यादा एक्टिव हो गई हैं। एक्ट्रेस अपने इंस्टाग्राम पर पल-पल का अपडेट शेयर कर रही हैं। नताशा के पोस्ट को देखकर लोगों का कहना है कि हार्दिक के बिना को ज्यादा खुश हैं।

इंस्टाग्राम पर सामने आई पोस्ट

नताशा स्टेनकोविक ने अपने इंस्टाग्राम पर कई स्टोरी शेयर की हैं, जिनमें वो अपने बेटे संग नजर आ रही हैं। नताशा की पोस्ट में साफ देखा जा सकता है कि वो अगस्त्य के साथ खुद को बिजी रख रही हैं और अपने आपको हील कर रही हैं। सामने आए लेटेस्ट पोस्ट में नताशा खुश भी नजर आ रही हैं।

 

अगस्त्य संग बिता रही टाइम

एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो अगस्त्य संग खेलती नजर आ रही हैं। दूसरे पोस्ट में नताशा अपने बेटे संग शॉपिंग करने गई हैं। तीसरे पोस्ट में भी वो अगस्त्य के साथ दिख रही हैं। इसके अगले पोस्ट में नताशा ने खुद के साथ बेटे की फोटो शेयर की है। इस फोटो में एक प्यारा-सा डॉगी भी नजर आ रहा है।

लगातार पोस्ट कर रही नताशा

इसके बाद नताशा ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें अगस्त्य और एक होर्स नजर आ रहा है। इस पोस्ट पर एक्ट्रेस ने दिल की इमोजी बनाई है। इसके अगले पोस्ट में अगस्त्य, घोड़ों को चारा खिलाते नजर आ रहे हैं और इसके बाद भी नताशा ने कई पोस्ट और भी शेयर किए हैं। एक्ट्रेस के इतने सारे पोस्ट एक साथ देखकर लोगों का कहना है कि नताशा को हार्दिक से अलग होने का गम नहीं है और वो अपने बेटे के साथ बहुत खुश हैं।

हाल ही में पब्लिक में नजर आए थे हार्दिक

गौरतलब है कि हाल ही में नताशा और हार्दिक दोनों ने ही आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। जी हां, दोनों ने एक पोस्ट के जरिए अपने अलग होने का ऐलान किया। फैंस को जैसे ही इस खबर का पता लगा, तो हर कोई मायूस हो गया। लोगों ने दोनों के साथ बिताए पलों को याद किया और सोशल मीडिया पर तमाम फोटोज शेयर की। बता दें कि अलग होने के ऐलान के बाद हार्दिक भी हाल ही में पब्लिक में नजर आए हैं। इस दौरान क्रिकेटर स्माइल करते दिख रहे थे, लेकिन इस मुस्कान के पीछे का दर्द साफ झलक रहा था।

यह भी पढ़ें- कैंसर पीड़ित Hina Khan की टूटती जा रही हिम्मत! ताजा पोस्ट में लिखा- कोई बचाने नहीं आएगा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें