Natasa Stankovic: क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ यानी सर्बियाई एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक इंडिया वापस आ गई हैं। नताशा ने खुद इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस के साथ इस खबर को शेयर किया है। कुछ ही देर पहले नताशा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने एक वीडियो शोयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि हैलो मुंबई।
Natasa Stankovic
फैंस की बढ़ी धड़कन
गौरतलब है कि जैसे ही फैंस ने नताशा के इस पोस्ट को देखा तो हर किसी के दिल की धड़कन बढ़ गई। एक्ट्रेस का यूं अचानक मुंबई आना किस ओर संकेत कर रहा है, अभी इसके बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है। हालांकि एक तरफ लोग नताशा के वापस आने से खुश भी हैं।
इंडिया वापस आईं एक्ट्रेस
इतना ही नहीं बल्कि इसके पहले नताशा ने एक पोस्ट और शेयर किया था, जिसमें एक्ट्रेस ने फ्लाइट में बैठे हुए अपनी एक फोटो शेयर की थी। साथ ही इसके कैप्शन में उन्होंने दिल का इमोजी बनाया था। नताशा के इस पोस्ट को देखकर भी लोगों के मन में सवाल उठ रहे थे कि एक्ट्रेस कहां जा रही हैं। हालांकि, अब साफ हो गया है कि नताशा का ये पोस्ट इंडिया आने के लिए था।
Natasa Stankovic
अगस्त्य नहीं आया नजर
नताशा के लेटेस्ट पोस्ट में उनका बेटा अगस्त्य नजर नहीं आया है। अब इसके बारे में कहना मुश्किल है कि एक्ट्रेस अगस्त्य को साथ लाई हैं या नहीं। हालांकि अब नताशा के इंडिया वापस आने पर हार्दिक का क्या रिएक्शन होगा? ये देखने वाली बात होगी।
सर्बिया चली गई थी नताशा
गौरतलब है कि नताशा कुछ दिन पहले अपने मायके सर्बिया गई थी। एक्ट्रेस ने वहां जाते ही हार्दिक से अलग होने का ऐलान कर दिया था। साथ ही हार्दिक ने भी इसकी अनाउंसमेंट कर दी थी। दोनों का कहना था कि दोनों आपसी सहमति से अलग हुए हैं।
यह भी पढ़ें- Bad Newz को OTT पर आते ही मिले ताने, Vicky Kaushal की फिल्म पर बरसे लोग, बोले- अखंड बकवास
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
24 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines