Nargis Love Story: बॉलीवुड की फिल्में ही नहीं बल्कि सितारों की पर्सनल लाइफ की कई चीजें भी बेहद चर्चा में रहती हैं। फिल्मों की तरह ही उनकी लाइफ के कई किस्से ऐसे होते हैं, जो लगते तो किसी फिल्म की कहानी के जैसे हैं, लेकिन होते हकीकत में हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही लव स्टोरी के बारे में बता रहे हैं, जो भले ही फिल्म की कहानी जैसी लगती है, लेकिन एक समय में ये बेहद लाइमलाइट में हुआ करती थीं।
नरगिस और सुनील दत्त
दरअसल, हम बात कर रहे हैं हिंदी सिनेमा की मशूहर एक्ट्रेस नरगिस की, जो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा में रही हैं। नरगिस और सुनील दत्त की लव स्टोरी की बात जब भी आती है, तो सभी को लगता है कि ये बेहद फिल्मी है। साल 1935 में फिल्म ‘तलाश-ए-हक’ से बतौर बाल कलाकार नरगिस ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस फिल्म को जद्दनबाई ने प्रोड्यूस किया था।
फिल्म ‘मदर इंडिया’
नरगिस की बात करें तो उनका असली नाम फातिमा राशिद था, लेकिन उनकी पहली ही फिल्म में उनका नाम बेबी नरगिस रख दिया गया था। इसके बाद साल 1957 में फिल्म ‘मदर इंडिया’ आई और इस फिल्म में नरगिस ने सुनील दत्त के साथ काम किया। फिल्म में दोनों का रोल मां-बेटे का था। इतना ही नहीं बल्कि जब दोनों की शादी हो गई थी, तो नरगिस इस फिल्म के किरदार (बिरजू) यानी सुनील दत्त को इसी नाम से पुकारती थीं।
Nargis Dutt
नरगिस और राज कपूर की जोड़ी
गौरतलब है कि बॉलीवुड में नरगिस और राज कपूर की जोड़ी एक समय में हिट हुआ करती थी। जब भी दोनों पर्दे पर साथ नजर आते थे, तो लोगों में एक अलग ही एक्साइटमेंट देखने को मिलता था। दोनों ने साथ में कई शानदार फिल्मों में काम किया था। नरगिस और राज कपूर की पहली मुलाकात फिल्म ‘अंदाज’ के सेट पर हुई थी और यहां पर ही राज कपूर को पहली नजर में नरगिस पसंद आ गई थीं।
घर संभालने लगी थीं नरगिस
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि नरगिस और राज कपूर ने 9 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया। हालांकि, उस वक्त राज कपूर पहले से शादीशुदा थे, तो दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था। साल 1958 में 11 मार्च को सुनील दत्त और नरगिस की शादी हुई थी। इस शादी से उन्हें तीन बच्चे (संजय, नम्रता और प्रिया दत्त) हुए। हालांकि, शादी के बाद नरगिस ने अपने करियर के चरम पर अभिनय छोड़ दिया और घर संभालने लगी थीं।
नरगिस की फिल्में
इसी के साथ अगर नरगिस की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने हिंदी सिनेमा को कई कमाल की फिल्में दी हैं। नरगिस ने फिल्म ‘तलाश-ए-हक’, फिल्म ‘आवारा’, फिल्म ‘श्री 420’, फिल्म ‘मदर इंडिया’ और फिल्म ‘रात और दिन’ सहित कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाया है।
यह भी पढ़ें- कोरिया बॉय बैंड BTS’ V से लेकर बॉलीवुड एक्टर Hrithik Roshan तक… ये हैं दुनिया के हैंडसम-हंक मैन
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 hr agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 hr agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
2 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
2 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
20 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
20 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
22 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
22 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
23 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines