The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा का द ग्रेट इंडियन कपिल शो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। पिछली बार शो में भूल भुलैया की स्टारकास्ट आई थी। वहीं इस हफ्ते इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति और उनकी पत्नी सुधा मूर्ति के अलावा जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल और उनकी पत्नी ग्रीसिया मुनोज शो में आए। इस दौरान कपिल ने उनसे खूब सारी बातचीत की। दिलचस्प बात यह रही कि कपिल के एक झूठ पर सुधा मूर्ति ने उन्हें हिदायत देते हुए कहा कि वह उनसे पंगा न लें। आइए जानते हैं कि इसके पीछे क्या वजह थी।
सुधा मूर्ति ने पुरुषों को दी खास सलाह
शो के दौरान नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति से कपिल शर्मा ने कई बातें की। विशेषकर सुधा मूर्ति ने अपनी सलाह से दर्शकों का ध्यान खींचा। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लोगों को सलाह देते हुए कहा कि सभी पुरुषों को अपनी पत्नियों की हेल्प करने के लिए घर का काम आना चाहिए। यह सुनते ही कपिल ने हंसी का एक मौका नहीं छोड़ा और तुरंत कहा, ‘मैं आज सुबह ही घर के बर्तन धोकर आया हूं।’
सुधा मूर्ति ने पकड़ा कपिल का झूठ
कपिल की इस बात को सुनकर सुधा मूर्ति ने कॉमेडियन से अपने हाथ दिखाने के लिए कहा। इस पर कपिल ने कहा कि उन्होंने अपने हाथ धोए हैं। ये सुनकर सुधा मूर्ति ने कहा, ‘अगर आपने बर्तन धोए होते तो आपके हाथ में अलग अलग रेखाएं दिखाई देतीं। आपके हाथ बिल्कुल ठीक हैं। मुझसे पंगा नहीं लेना।’ यह सुनकर कपिल और शो की जज अर्चना पूरन सिंह के साथ दर्शक भी हंसने लगे।
जब अपनी एनिवर्सरी भूल गए नारायण मूर्ति
बातचीत के दौरान सुधा मूर्ति ने यह स्वीकार किया कि वह खराब रसोइया हैं। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि उनके खाना पकाने के कौशल ने उनके पति नारायण मूर्ति को अभी तक फिट रखा है। जब कपिल ने नारायण मूर्ति से पूछा कि उन्हें अपनी एनिवर्सरी याद रहती है? इस पर नारायण मूर्ति ने बताया कि वो अपनी शादी की 25वीं सालगिरह भूल गए थे। उस वक्त उनकी बेटी, जो अमेरिका में पढ़ रही थी उसने याद दिलाया। तब जाकर उन्हें अपनी भूल का एहसास हुआ था।
बता दें कि द ग्रेट इंडियन कपिल शो का यह एपिसोड नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुका है। वहीं अगले हफ्ते नवजोत सिंह सिद्धू और हरभजन सिंह अपनी पत्नियों के साथ शो में बतौर गेस्ट नजर आएंगे। यह शो हर शनिवार को रात 8 बजे टेलीकास्ट किया जाता है।
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
42 mins agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
1 hr agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
1 hr agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
2 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
3 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
3 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
5 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
6 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
22 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines