Mithun Chakraborty Health Updates: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती इन दिनों स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती हैं। जब से दिग्गज एक्टर के अस्पताल में होने की खबरें सामने आई हैं, तो हर कोई परेशान है और उनकी जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहा है। वहीं, अब मिथुन की हेल्थ पर लेटेस्ट अपडेट देते हुए उनके बेटे ने बताया है कि अब एक्टर की हालत कैसी है और वो कब अस्पताल से घर जाएंगे?
मिथुन के बेटे नमाशी ने दिया एक्टर का हेल्थ अपडेट
मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी ने हाल ही में जूम से बात करते हुए एक्टर का लेटेस्ट हेल्थ अपडेट दिया है। नमाशी ने कहा कि पापा अभी ठीक हैं और मैं और मां (योगिता बाली) अभी मुंबई में है। कोलकाता में पिताजी के साथ मेरा भाई मिमोह है। नमाशी ने आगे कहा कि अगले 24 घंटे में पापा को अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है। एक्टर का हेल्थ अपडेट आने के बाद फैंस राहत की सांस ले रहे हैं।
यह भी पढ़ें- रातोंरात मिली शोहरत, कोई आज भी हिट तो कोई अचानक हुआ गायब!
बैंगलोर जाने वाले थे मिथुन दा
बता दें कि इससे पहले यानी बीते दिन मशहूर अभिनेत्री देबाश्री रॉय ने भी मिथुन का हेल्थ अपडेट दिया था। बताते चलें कि देबाश्री रॉय फिल्म ‘शास्त्री’ में मिथुन के साथ सह-कलाकार हैं। एक्टर का हेल्छ अपडेट देते हुए उन्होंने कहा था कि मिथुन दा किसी काम के लिए बैंगलोर जाने वाले थे। इसके बाद वो 23 फरवरी से वापस आकर फिल्म की शूटिंग करते। हालांकि इस पर नमाशी का कहना है कि वो अब जल्दी अपने पिता को बेंगलुरु जाने की परमिशन नहीं देंगे।
जल्द अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी
रिपोर्ट्स की मानें तो शनिवार की सुबह मिथुन दा को सीने में दर्द उठा था, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां, पर डॉक्टरों की निगरानी में अभिनेता का इलाज चल रहा है। हालांकि इस पर एक्टर के बेटे ने रिएक्ट किया था कि उन्हें बस रेगुलर चेकअप के लिए अस्पताल लाया गया है। बता दें कि अभी मिथुन दा ठीक हैं और जल्द ही अस्पताल से उन्हें छुट्टी मिलने की भी उम्मीद की जा रही हैं।
मिथुन का वीडियो
बता दें कि बीते दिन मिथुन का अस्पताल से एक वीडियो भी सामने आया था। साथ ही पश्चिम बंगाल बीजेपी प्रमुख सुकांत मजूमदार (Sukanta Majumdar) भी एक्टर का हाल-चाल पूछने के लिए अस्पताल गए थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि मिथुन बात कर रहे हैं और अपने बारे में बता रहे हैं। इस वीडियो में कई डॉक्टर्स भी मिथुन के पास नजर आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 hr ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
2 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
4 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
5 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
6 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
7 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
7 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
8 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines