Happy Birthday Nagarjuna Akkineni: साउथ के पॉपुलर एक्टर नागार्जुन का आज 29 अगस्त को बर्थडे है। आज नागार्जुन 66 साल के हो गए हैं। नागार्जुन हमेशा ही अपने फैंस के लिए बेहद खास रहे हैं। नागार्जुन ने अपने करियर और बेटों के फिल्मी करियर पर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मैंने आज भी लीड एक्टर के रूप में काम कर रहा हूं। आज मेरे दोनों बेटे फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और ऐसे में मेरे लिए ये बेहद खास है।
करियर को लेकर क्या बोले एक्टर?
नागार्जुन ने कहा कि मैं ये नहीं कर रहा हूं कि मैं अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हूं, लेकिन अपने करियर के दूसरे हिस्से में मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि हर कदम और हर फिल्म मुझे एक कलाकार के रूप में खुशी दे। साथ ही मैं अपने दर्शकों से अपने काम के लिए भी अनुमति चाहता हूं। नागा के दोनों बेटे नाग चैतन्य और अखिल अब लीड किरदार निभा रहे हैं।
बेटों के बारे में भी की बात
नागा ने कहा कि मेरे दो बेटे हैं, जो अब तेलुगु सिनेमा में लीड रोल निभा रहे हैं। साथ ही वो उन्हीं अभिनेत्रियों के साथ काम कर रहे हैं जिनके साथ मैं काम कर रहा हूं। मैं उनका मार्गदर्शन कर रहा हूं, लेकिन मैं अपनी राय उन पर नहीं थोपता। वो जो चाहें करने के लिए स्वतंत्र हैं। मैं उन्हें केवल सलाह दे सकता हूं। मैं नहीं चाहता कि वे मेरे जैसे बनें। मैं बस इतना चाहता हूं कि वे मेरे जीवन की अच्छी बातों को अपनाएं और बाकी सब को नजरअंदाज करें।
तेलुगु सिनेमा के लिए बदलाव का दौर- नागा
नागा का कहना है कि तेलुगु सिनेमा के लिए यह एक बदलाव का दौर है। आम फिल्में नहीं चलेंगी क्योंकि तेलुगु सिनेमा में एक नया दौर शुरू हो गया है। मुझे लगता है कि एक अभिनेता होने के लिए यह बहुत ही रोमांचक समय है। मैं कई स्क्रिप्ट के बारे में सोच रहा हूं और हर समय कुछ नया करने की कोशिश करते रहना चाहता हूं। यही आगे बढ़ने का एकमात्र तरीका है।
यह भी पढ़ें- Guru Randhawa का कौन-सा गाना सबसे महंगा? जिस पर एक दिन में खर्च हुए थे 115 करोड़
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
9 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
13 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
13 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
14 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
15 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
15 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
17 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines