Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala Wedding: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला आज शादी के पवित्र रिश्ते में बंधने वाले हैं। कपल आज दूल्हा-दुल्हन बनेंगे और नागा चैतन्य की दूसरी शादी को लेकर फैंस में काफी क्रेज दिखाई दे रहा है। हर किसी को कपल की शादी की डिटेल्स में काफी दिलचस्पी है। अब जब वो दिन आ ही गया है, तो चलिए जानते हैं कि आज किस समय नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी शुरू होगी? अब इनकी शादी का शुभ मुहूर्त रिवील हो गया है।
कितने बजे होगी नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में आज रात करीब 8:15 बजे शादी करेंगे। इस सेलिब्रिटी वेडिंग में कौन-कौन मेहमान बनकर शामिल होगा वो नाम भी सामने आ गए हैं। मेहमानों की लिस्ट में करीबी फैमिली फ्रेंड्स शामिल होंगे। महेश बाबू, अल्लू अर्जुन और राम चरण, नयनतारा, जूनियर एनटीआर के साथ-साथ बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु, अक्किनेनी और दग्गुबाती परिवारों के फैमिली मेंबर्स भी इस शादी में शामिल होंगे।
शादी के बाद मंदिर जाएंगे नागा और शोभिता
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी 8 घंटे तक अन्नपूर्णा स्टूडियो में चलने वाली है। कहा तो ये भी जा रहा है कि शादी की सारी रस्में पूरी होते ही न्यूली मैरिड कपल सबसे पहले मंदिर जाकर आगे की खूबसूरत जर्नी के लिए आशीर्वाद लेगा। नागा और शोभिता ‘तिरुपति बालाजी मंदिर’ या ‘श्रीशैलम मंदिर’ जा सकते हैं। आपको बता दें, शादी से पहले ही नागार्जुन ने करीब 2.5 करोड़ रुपये की मैरून लेक्सस एलएम एमपीवी कार खरीदी है। बताया जा रहा है कि ये उनके बेटे नागा चैतन्य और बहू शोभिता धुलिपाला के लिए वेडिंग गिफ्ट है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 की सबसे मजबूत दोस्ती में दरार, कौन है रिश्ता टूटने की असली वजह?
फैंस को वेडिंग फोटोज का इंतजार
अब फैंस को कपल की वेडिंग फोटोज का इंतजार है। कब ये दोनों ऑफिशियली हसबैंड और वाइफ बनेंगे और इसका ऐलान करेंगे, वो हर कोई देखना चाहता है। नागा ने शादी को दूसरा चांस दिया है और वो दूसरी बार दूल्हे बन रहे हैं, ऐसे में ये गुड न्यूज फैंस के लिए और भी खास हो गई है। नागा और शोभिता के फैंस के अलावा सामंथा के चाहने वाले भी वेडिंग पोस्ट के लिए कपल के सोशल मीडिया पर नजरें टिकाए हुए हैं।
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
7 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
8 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
11 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
12 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
13 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
13 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
14 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
14 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
15 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines