मुंबई: मशहूर सेलेब्रिटी कपल डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए’ (Nach Baliye) टेलीविजन पर वापसी करने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये शो अक्टूबर के मध्य में अपने 10वें (Nach Baliye 10) सीजन के साथ वापसी करेगा और इसे टेरेंस लुईस, करिश्मा कपूर और वैभवी मर्चेंट मिलकर जज करेंगे।
शो को बिग बॉस के होस्ट और बॉलीवुड दबंग सलमान खान (Salman Khan to Produce Nach Baliye) प्रोड्यूस करेंगे। सलमान नच बलिए के पिछले सीजन के भी निर्माता थे। हालांकि, चैनल या शो के निर्माताओं द्वारा अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। शो का नौवां सीज़न 19 जुलाई से 3 नवंबर, 2019 तक प्रसारित किया गया था। रवीना टंडन और अहमद खान इस सीजन में जज थे, और मनीष पॉल और वलूचा डी सूजा ने शो को होस्ट किया था। प्रिंस नरूला और युविका चौधरी इस सीजन के विजेता रहे थे।
कैसा होगा इस बार का कॉन्सेप्ट-
शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया, ”चैनल और प्रोडक्शन हाउस के बीच एक महीने की लंबी चर्चा के बाद शो की स्क्रिप्ट लिखी और स्वीकृत की गई है। इस बार मेकर्स सेलिब्रिटीज के साथ उनके फैंस को भी साथ लेकर आएंगे और उनका मुकाबला दूसरी जोड़ियों से होगा। पिछले साल कॉन्सेप्ट एक्स कपल्स का था। ऑडिशन के बाद, सेलेक्ट किए गए कंटेस्टेंट्स को लॉक किया जाएगा। इसके बाद सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स द्वारा उन फैंस को टास्क दिया जाएगा, और जो खुद को सबसे बड़ा फैन साबित करेगा, वो अपने फेवरेट सेलेब्रिटी के साथ डांस फ्लोर साझा करेगा।”
सूत्र ने, शो के प्रतियोगियों के बारे में बात करते हुए, शहनाज़ कौर गिल, रूपाली गांगुली, प्रतीक सहजपाल, मोहसिन खान जैसे लोकप्रिय चेहरों को अपकमिंग शो के लिए संपर्क करने की बात कही है। ‘नच बलिए’ एक रियलिटी शो है जो लोकप्रिय हस्तियों को एक दूसरे के खिलाफ डांस में चुनौतियां देता है।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
8 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines