Ekta Kapoor Naagin 7: एकता कपूर ने जब से अपने पॉपुलर टीवी शो ‘नागिन’ के सातवें सीजन को अनाउंस किया है, फैंस नई स्टार कास्ट के बारे में जानने के लिए बेताब हो गए हैं। पिछले दिनों न्यूज 18 शोशा की रिपोर्ट में बताया गया था कि एक्ट्रेस ईशा मालवीय ‘नागिन 7’ में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आ सकती हैं। उनके अपोजिट इस शो में नागराज का किरदार कौन निभाएगा इस पर भी अपडेट्स आने लगे हैं। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, टीवी के 5 मोस्ट हैंडसम एक्टर्स के नाम सामने आ रहे हैं, जिनमें से कोई एक एकता कपूर के लिए नागराज बन सकता है। आइए जानते हैं कि लिस्ट में किस-किस के नाम शामिल हैं।
करणवीर मेहरा
पॉपुलर टीवी शो में नजर आ चुके एक्टर करणवीर मेहरा रियलिटी शोज के किंग बन चुके हैं। पहले ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ फिर ‘बिग बॉस 18’ को जीत चुके करण के नाम की चर्चा अब ‘नागिन 7’ के लिए हो रही है।
विवियन डीसेना
‘प्यार की ये एक कहानी’ और ‘मधुबाला’ जैसे कई हिट शो में नजर आ चुके टीवी एक्टर विवियन डीसेना हाल ही में ‘बिग बॉस 18’ में नजर आए थे। वह शो में फर्स्ट रनर-अप रहे थे। उनकी काफी फैन फॉलोइंग है और फैंस उन्हें जल्द ही टीवी पर कमबैक करते हुए देखना चाहते हैं। हो सकता है कि वह एकता कपूर के ‘नागिन 7’ में नागराज बन फैंस को सरप्राइज दें।
यह भी पढ़ें: Ekta Kapoor की नई Naagin होगी ‘बिग बॉस’ की ये एक्ट्रेस! क्या प्रियंका चौधरी हुईं बाहर?
अंकित गुप्ता
‘बिग बॉस 16’ का हिस्सा रह चुके टीवी के मोस्ट हैंडसम एक्टर अंकित गुप्ता भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। उन्होंने ईशा मालवीय के साथ शो ‘उडारियां’ में काम किया था। अब हो सकता है कि अंकित ‘नागिन 7’ में फिर से ईशा के साथ नजर आएं।
सिम्बा नागपाल
‘नागिन 7’ में नागराज बनने के लिए टीवी एक्टर सिम्बा नागपाल का नाम भी सामने आ रहा है। सिम्बा इस शो का हिस्सा बने तो टीआरपी छप्पर फाड़ आ सकती है।
जैन इमाम
टीवी शो ‘टशन-ए-इश्क’ के निगेटिव रोल निभाकर पॉपुलर हुए एक्टर जैन इमाम अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इमाम का नाम भी ‘नागिन 7’ में नागराज के किरदार के लिए सामने आ रहा है।
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
59 mins agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
1 hr agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
3 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
3 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
5 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
5 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
6 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
9 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
10 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines