Naagin 7 Release Date Postponed: टीवी का पॉपुलर शो नागिन इस बार अपने 7वें सीजन के साथ आने वाला है. ‘नागिन 7’ को लेकर हर कोई बेहद एक्साइटेड है और शो के जल्दी शुरू होने का इंतजार फैंस कर रहे हैं, लेकिन इस बीच शो से जुड़ा जो अपडेट सामने आया है, उसके बाद फैंस मायूस हो सकते हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या है? तो आपको बता देते हैं कि शो के ऑनएयर की डेट को पोस्टपोन किया गया है. इस अपडेट के आने के बाद फैंस को शो के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा.
नवंबर में नहीं आएगा ‘नागिन 7’
टेली एक्सप्रेस की मानें तो ‘नागिन 7’ अब नवंबर में नहीं आएगा. जी हां, शो को दिसंबर तक पोस्टपोन कर दिया गया है. सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो शो के मेकर्स शो के शुरुआती हफ्ते को और बेहतर बनाना चाहते हैं और इसलिए उनमें बदलाव किए जा रहे हैं. इसके अलावा सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 19’ भी शो के पोस्टपोन होने की वजह बताया जा रहा है.
बिग बॉस 19 के फिनाले के बाद होगा प्रीमियर
दरअसल, सुनने में आया है कि बिग बॉस 19 को इस वक्त फैंस और दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. ऐसे में शो की टीआरपी पर असर ना पड़े, इसके लिए नागिन 7 के प्रीमियर को बिग बॉस 19 के फिनाले के बाद यानी 7 दिसंबर 2025 के बाद होने की उम्मीद की जा रही है. गौरतलब है कि बिग बॉस 19 का फिनाले 7 दिसंबर को होगा और शो खत्म हो जाएगा.
कौन है इस बार की नागिन?
इसलिए चैनल कथित तौर पर 13 दिसंबर, 2025 को नागिन 7 का पहला एपिसोड प्लान कर रहा है. इतना ही नहीं बल्कि शो के निर्माताओं ने शो के पोस्टर से रिलीज की तारीख को भी हटा दिया है. अब देखने वाली बात होगी कि शो की नई रिलीज डेट क्या आती है? बता दें कि एकता कपूर पहले ही शो की लीड एक्ट्रेस यानी नागिन का खुलासा कर चुकी है. नागिन 7 में प्रियंका चाहर चौधरी नागिन के तौर पर नजर आने वाली हैं.
यह भी पढ़ें- ‘हम एक-एक दिन…’, Hema Malini ने Dharmendra की तबीयत पर क्या कहा?
संबंधित खबरें
'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
39 mins agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
1 hr ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
2 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
3 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
20 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
21 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
23 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
23 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
1 day agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines