Mysaa Teaser Review: रश्मिका मंदाना की पॉपलैरिटी आज अच्छी खासी है. फिल्मों में भले ही उनके किरदारों के लिए कोई खास काम ना रहा हो लेकिन हीरोज के साथ उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया है. पिछले कुछ दिनों से वह फिल्म ‘मैसा’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं, जिसे अगले साल 2026 में रिलीज किया जाएगा. इसी बीच अब फिल्म की पहली झलक यानी की टीजर वीडियो जारी किया गया है, जिसमें उन्हें जबरदस्त एक्शन अवतार में देखा जा सकता है. चलिए बताते हैं फिल्म का टीजर और एक्ट्रेस की परफॉर्मेंस कैसी है.
रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘मैसा’ का टीजर वीडियो टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है, जिसमें एक्ट्रेस का अलग अवतार देखने के लिए मिलता है. इसमें वह खून से लथपथ, हाथ में हथकड़ी और राइफल बंदूक लिए नजर आ रही हैं. सामने से लोग उन पर वार कर रहे हैं. पेट्रोल बम फेंक रहे हैं. इसी बीच अभिनेत्री भी सभी को मुंहतोड़ जवाब देते नजर आती हैं. इस दौरान एक्ट्रेस का लुक देखते ही बनता है लेकिन उनके कैरेक्टर में थोड़ी कमी और वीकनेस सी लगती है. जब वह चीखती हैं तो वो एक्शन वाला दम नहीं दिखता है. खैर अभी कुछ भी कहना उचित नहीं होगा. जब तक इसका ट्रेलर और फिल्म नहीं रिलीज हो जाती.
यह भी पढ़ें: 20 साल पहले आई वो फिल्म, जो 15 करोड़ के बजट में निकली थी फिसड्डी, नहीं बचा पाया अक्षय-करीना का स्टारडम
लेकिन, हां रश्मिका के फैंस जरूर उनके इस किरदार, लुक के साथ एक्शन को देखने के लिए बेहद ही एक्साइटेड हैं. हालांकि, इसाक लुक पहले ही सामने आ चुका है, जिसे देखने के बाद लोग काफी एक्साइटेड हो गए थे. टीजर सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है. रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘मैसा’ का निर्देशन Rawindra Pulle ने किया है.
यहां देखिए ‘मैसा’ की टीजर
यह भी पढ़ें: 5 सीजन की वो सीरीज, जिसमें उलटी दुनिया में अटकी जिंदगी; ट्विस्ट एंड टर्न्स के बीच बच्चों ने सुलझाई मिस्ट्री
रोमांटिक छवि को तोड़ पाएंगी रश्मिका मंदाना?
साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को अक्सर आपने नाजुक और मासूम अभिनेत्री के किरदारों में देखा है. वह फिल्मों में अक्सर रोमांटिक किरदारों या फिर हाउस वाइफ के किरदार में नजर आई हैं. उनकी नजाकत और मासूमियत का हर कोई दीवाना है. फिल्म इंडस्ट्री में उनकी छवि भी एक मासूम और रोमांटिक एक्ट्रेस के तौर पर बनी हुई है. लेकिन, अब अभिनेत्री अपनी इसी छवि को बदलने की कोशिश में हैं. वह पहली बार एक्शन मोड में दिखाई देंगी. ऐसे में अब देखना होगा कि वह अपनी इस रोमांटिक वाली छवि तोड़ पाती हैं या नहीं.
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
11 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
11 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
14 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
14 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
15 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
16 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
17 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
18 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines