Munjya TV Premiere: सुपरनैचरल कॉमेडी हॉरर फिल्म ‘मुंज्या‘ जून में सिनेमेघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया और कमाई के मामले में भी इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। ऐसे में इस फिल्म की पॉपुलैरिटी को देखते हुए फैंस इसकी ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सबको पूरी उम्मीद थी कि ‘मुंज्या’ अगस्त तक ओटीटी पर स्ट्रीम हो जाएगी, लेकिन अभी तक इस फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट सामने नहीं आई है।
ओटीटी से पहले टीवी पर होगा प्रीमियर
हालांकि, ये जरूर कहा जा कि ये स्लीपर हिट फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आने वाली है। तारीख को लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। ऐसे में फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस को निराश होने की जरूरत नहीं है। ओटीटी का अभी तक कोई ठिकाना नहीं है तो क्या हुआ? अब ये फिल्म टीवी पर आने वाली है। यानी ओटीटी रिलीज से पहले अभय वर्मा, शारवरी वाघ और मोना सिंह की चर्चित फिल्म का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर हो जाएगा।
किस तारीख को टीवी पर आएगी ‘मुंज्या’?
अब ‘मुंज्या’ के टीवी प्रीमियर को लेकर खास जानकारी सामने आई है। ओटीटी रिलीज से पहले ‘मुंज्या’ का भारतीय टेलीविजन प्रीमियर किया जा रहा है। अब इसे लेकर ऑफिशियल जानकारी भी शेयर कर दी गई है। इसी महीने ये फिल्म टीवी पर आने वाली है। आपको बता दें, 24 तारीख को दर्शकों को एक बार फिर ये फिल्म देखने का मौका मिलेगा। जिसने ये फिल्म देख ली है वो टीवी पर एक बार फिर इसे एन्जॉय कर सकता है और जो थिएटर में फिल्म देखने से चूक गए थे उनके लिए ये एक गोल्डन अपॉर्चुनिटी है।
यह भी पढ़ें: Shailesh Lodha हीरो तो नए Taarak Mehta निकले ‘जीरो’, पहले से 400% कम है नए एक्टर की फीस
किस चैनल पर आएगी ‘मुंज्या’?
अब आप ये जान गए हैं कि फिल्म 24 अगस्त को आने वाली है तो ये भी जान लीजिए कि किस चैनल पर आप इसका लुत्फ उठा सकते हैं? बता दें, ‘मुंज्या’ का टेलीविजन प्रीमियर स्टार गोल्ड चैनल पर होगा। 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 132 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इसी के साथ ‘मुंज्या’ साल 2024 की अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांचवीं हिंदी फिल्म बन गई है।
संबंधित खबरें
बिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 hr agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
19 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
21 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
22 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
22 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines