Social Media Influencer New Shows on Jio Hotstar: ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर पिछले कुछ दिनों में कई नए शोज स्ट्रीम किए गए हैं। मुनव्वर फारूकी से एल्विश यादव तक 9 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने अपने शो के साथ एंट्री ली है। इन शो को आप भी घर बैठकर एन्जॉय कर सकते हैं। जाहिर है कि जियो हॉटस्टार ने इस बार इन्फ्लुएंसर्स को बड़ा मौका दिया है। आइए देखें कि कौन-कौन से इन्फ्लुएंसर अपने शो के साथ आपको एंटरटेन करने के लिए आए हैं।
एल्विश यादव
बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और यूट्यूब सेंसेशन एल्विश यादव अब ‘इंडियन गेम अड्डा’ लेकर आए हैं। इस शो में गेमिंग, एंटरटेनमेंट और मजेदार चैलेंज होंगे, जो गेमिंग लवर्स के लिए खास होगा।
मुनव्वर फारूकी
मुनव्वर फारूकी, जो अपनी कॉमेडी और शायरियों के लिए जाने जाते हैं। अब वह ‘हफ्ता वसूली’ और ‘10 मिनट, नो खबरें’ जैसे शो लेकर आएंगे। ‘हफ्ता वसूली’ एक सटायर शो है, जहां मजाकिया अंदाज में सामाजिक मुद्दों पर चर्चा होती है, जबकि ‘10 मिनट, नो खबरें’ में तेज-तर्रार खबरें देखने को मिलेगी।
यह भी पढ़ें: Netflix हटाने जा रहा Fast & Furious की पूरी सीरीज, यहां चेक करें लास्ट डेट
अभिषेक मल्हान
फुकरा इंसान यानी अभिषेक मल्हान अपने नए शो ‘गेम ऑफ ग्रीड’ से दर्शकों को एंटरटेन करते नजर आ रहे हैं। इस शो में पैसों के लिए लालच और चैलेंज देखने को मिल रहा है।
मिस्टर फैसु
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैसल शेख उर्फ मिस्टर फैसू फिलहाल सोनी लिव के कुकिंग शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में नजर आ रहे हैं। हालांकि वह ‘इनसाइडर विद फैसू’ से दर्शकों को एंटरटेन करते दिखेंगे।
जाकिर खान
स्टैंड-अप कॉमेडी के मास्टर जाकिर खान अपने नए शो ‘लव लाइफ लफड़े’ से जियो हॉटस्टार पर लौट चुके हैं। इस शो में प्यार, रिश्ते और जिंदगी की उलझनों को मजाकिया अंदाज से परोसा जाएगा।
रणवीर बरार
मशहूर शेफ रणवीर बरार ‘ये क्या बना दिया’ के जरिए खाने की दुनिया के अनोखे एक्सपेरिमेंट्स दिखा रहे हैं, जिसमें खाना बनाने के नए तरीके और दिलचस्प कहानियां शामिल हैं।
अनुभव सिंह बस्सी
कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी ‘7 डेज लाइव’ लेकर आए हैं, जिसे देखकर आपको बिग बॉस की याद आ जाएगी। इस शो में लवकेश कटारिया और अंजलि अरोड़ा भी नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: OTT Release: Aashram 3 से Dabba Cartel तक, इस हफ्ते रिलीज हो रहीं ये 5 फिल्में-सीरीज
उर्फी जावेद और हर्ष गुजराल
फैशन क्वीन उर्फी जावेद और कॉमेडियन हर्ष गुजराल एक अनोखे शो ‘एंगेज्ड, रोका या धोखा’ में नजर आ रहे हैं। ये शो रिश्तों की जटिलताओं और शादी-ब्याह से जुड़े मजेदार किस्सों पर बेस्ड है।
राहुल दुआ
कॉमेडियन राहुल दुआ अपने शो ‘विक्टिम या विक्टर’ में लोगों के संघर्षों और सफलता की कहानियों को एक मजेदार ट्विस्ट के साथ पेश करने के लिए जियो हॉटस्टार पर आ चुके हैं।
संबंधित खबरें
अभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
56 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 hr agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
2 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
2 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
3 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
14 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
15 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines