Munawar Faruqui: स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी अब एक्टिंग के बाद शो होस्ट करने के लिए भी तैयार हैं। जल्द ही मुनव्वर फारूकी का शो ‘पति पत्नी और पंगा’ शुरू होने वाला है। इस शो की जिम्मेदारी अब मुनव्वर फारूकी के कंधों पर है। शो शुरू होने से पहले अब मुनव्वर फारूकी ने मीडिया से खास बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने सलमान खान और कंगना रनौत से जुड़े एक दिलचस्प सवाल का भी जवाब दिया। मुनव्वर फारूकी इन दोनों के साथ ही काम कर चुके हैं, ऐसे में वो इन्हें अच्छे से जानते हैं।
मुनव्वर फारूकी ने कंगना और सलमान से क्या सीखा?
दरअसल, मुनव्वर फारूकी एक्ट्रेस कंगना रनौत के रियलिटी शो ‘लॉकअप’ में कंटेस्टेंट थे। मुनव्वर फारूकी ने कंगना रनौत के इस शो की ट्रॉफी भी हासिल की थी। इसके अलावा मुनव्वर फारूकी ने सलमान खान के साथ ‘बिग बॉस’ में भी काम किया है। वो ‘बिग बॉस 17’ के विनर रहे हैं। ऐसे में अब मुनव्वर फारूकी से सवाल किया गया कि उन्होंने 2 बड़े शोज किए हैं, जिनके होस्ट भी बड़े थे- एक सलमान खान और दूसरी कंगना रनौत। तो उन्होंने दोनों से क्या सीखा और वो किससे इंस्पायर हुए हैं?
कंगना की तारीफ में क्या बोले मुनव्वर फारूकी?
इस सवाल का जवाब देते हुए मुनव्वर फारूकी ने इन दोनों की ना सिर्फ तारीफें की, बल्कि इनके बीच का एक बड़ा अंतर भी बता दिया। मुनव्वर फारूकी ने कहा, ‘कहते हैं ना आप हर जगह जाओ, जहां से आपको जितनी भी चीजें सुनने को मिलती हैं, अच्छी-अच्छी चीजें उठा लो। जो आपको लगता है आप नहीं कर पाओगे, जो आपको लगता है आपके लिए ठीक नहीं है, वो मत उठाओ। कंगना से मैं सीखता था कि वो कभी सेट पर लेट नहीं आईं। तो पता चलता है कि काम ऐसे भी हो सकता है कि आप कहीं भी लेट मत जाओ।’ मुनव्वर फारूकी ने आगे कहा कि उन्होंने सलमान खान से देर से आना सीखा है।
यह भी पढ़ें: Urfi Javed की कैसी हो गई हालत? पहचानना मुश्किल; हाल में ही बनीं The Traitor की विनर
सलमान खान होते हैं सेट पर लेट
मुनव्वर फारूकी ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘सलमान भाई से लेट आना सीखा है, तो कहीं- कहीं लेट जाता हूं।’ हालांकि, बाद में उन्होंने कहा कि उन्होंने सलमान से काइंड होना सीखा है, उनके जितना काइंड कोई हो ही नहीं सकता।’ यानी मुनव्वर फारूकी ने अब सबके सामने रिवील कर दिया है कि कंगना हमेशा समय पर सेट पर पहुंचती हैं, जबकि सलमान लेट आने के लिए मशहूर हैं। दोनों के बीच यही अंतर है, जो अब मुनव्वर फारूकी ने बताया है।
संबंधित खबरें
क्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
29 mins agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
2 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
4 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
6 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
7 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
7 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
7 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
10 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines