Munawar Faruqui: ईसीएल 2025 अब दिनों-दिन रोमांचक होता जा रहा है। एंटरटेनर्स क्रिकेट लीग के मैच में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलता है। हाल ही में ईसीएल के सीजन 2 के ग्रुप स्टेज का आखिर मैच देखने को मिला, जब मुनव्वर फारूकी की टीम मुंबई डिस्रप्टर्स और अभिषेक मल्हान की टीम बैंगलोर बैशर्स का आमना-सामना हुआ।
मुनव्वर की टीम को मिली हार
मुनव्वर की टीम पहले से ही प्ले ऑफ्स में अपनी जगह बना चुकी थी, ऐसे में उनके पास हारने के लिए यहां कुछ भी नहीं था। हालांकि बैंगलोर बैशर्स की टीम को ये मैच जीतना काफी जरूरी था। इस मैच को अभिषेक मल्हान की टीम ने 5 विकेट से जीत लिया और अपने टूर्नामेंट जीतने की उम्मीदें अभी कायम रखी हैं। हालांकि मैच के बाद ग्राउंड पर कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसके चर्चे अब सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहे हैं।
दरअसल मुनव्वर फारूकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो एक फैन पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। क्या है पूरा मामला, आखिर मुनव्वर को क्यों गुस्सा आ गया, चलिए आपको बताते हैं।
फैन पर क्यों भड़के मुनव्वर?
दरअसल मुनव्वर फारूकी मैच के बाद ग्राउंड से बाहर जा रहे थे कि तभी स्टेडियम में मौजूद एक फैन ने चिल्लाते हुए मुनव्वर से कहा कि भाई नाजिला कैसी है? बस फिर क्या था, इसके बाद मुनव्वर फारूकी ने तुरंत फैन की इस बात पर रिएक्ट करते हुए कहा कि इधर आ, तुझे बताता हूं। मुनव्वर फैन की बात पर इतना भड़क गए कि उसकी तरफ तेज-तेज चलने लगे। इसके बाद मुनव्वर की टीम के दूसरे प्लेयर्स ने वहां आकर मामले को थोड़ा शांत कराया।
फैन ने तुरंत मांगी माफी
जैसे ही मुनव्वर उस फैन की तरफ तेजी से चलकर आने लगे, उसने अपने सवाल के लिए माफी मांग ली। आपको बता दें मुनव्वर फारूकी अपनी एक्स गर्लफ्रेंड नाजिला के नाम पर भड़क गए। वो अब शादीशुदा हैं और नाजिला उनका पास्ट थीं। दोनों के बीच रिश्ता काफी बुरे स्टेप पर खत्म हुआ था। नाजिला ने मुनव्वर फारूकी के खिलाफ काफी आरोप भी लगाए थे।
बहरहाल अब मुनव्वर के इस बर्ताव से साफ है कि वो अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कुछ भी ऐसा वैसा नहीं सुनेंगे। अब वो दोनों ही अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं।
यह भी पढ़ें: एआर रहमान के सीने में अचानक उठा दर्द, अस्पताल में एडमिट हैं सिंगर
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines