हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Mumbai: गायक-संगीतकार राहुल जैन पर कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट से रेप का मामला दर्ज

विज्ञापन

मुंबई: गायक-संगीतकार राहुल जैन पर कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट ने रेप का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने राहुल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। हालांकि अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

 

और पढ़िए – IFFM Awards 2022: शेफाली शाह को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड, जानें कौन रहा बेस्ट एक्टर

जानकारी के मुताबिक 30 वर्षीय कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट द्वारा मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दी गई। शिकायत में उसने राहुल पर अंधेरी स्थित अपने घर में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। घटना कथित तौर पर 11 अगस्त की है। ओशिवारा पुलिस स्टेशन में दर्ज अपने बयान में शिकायतकर्ता ने कहा कि राहुल ने उससे इंस्टाग्राम पर संपर्क किया और उसके काम की प्रशंसा की। 11 अगस्त को जब वह राहुल के घर गई, तो उसने उसे अपना सामान दिखाने के बहाने उसके साथ अपने बेडरूम में जाने के लिए कहा और उसके साथ रेप किया।

 

और पढ़िए – Mumbai: गायक-संगीतकार राहुल जैन पर कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट से रेप का मामला दर्ज

 

राहुल का बयान

राहुल ने एक बयान में कहा है कि मैं इस महिला को नहीं जानता। उनके द्वारा लगाए गए आरोप झूठे और निराधार हैं। पहले भी एक महिला ने मुझ पर इसी तरह के आरोप लगाए थे लेकिन मुझे न्याय मिला। यह महिला उस महिला की सहयोगी हो सकती है।

पहले भी लगे आरोप

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब राहुल पर यौन शोषण के आरोप लगे हों। पिछले साल राहुल और उनके परिवार के दो सदस्यों पर रेप , जबरन गर्भपात, बच्चे को छोड़ने और धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था। राहुल ने संगीत उद्योग में अपना करियर 2014 में शुरू किया।  उन्होंने एमटीवी के शो एमटीवी अलॉफ्ट स्टार में भाग लिया। उन्होंने तेरी याद, आने वाले कल, घर से निकला, आदि कई गाने गाए हैं।

 

और पढ़िए – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें