Mumbai Diaries Season 2: 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमलों पर कई फिल्में और सीरीज बनाई जा चुकी हैं, जो कि लोगों को बहुत पसंद आई हैं। इनमें ‘द अटैक ऑफ 26/11’, देव पटेल और अनुपम खेर की ‘होटल मुंबई’, कबीर सिंह की ‘वन लेस गॉड’ से लेकर वेब सीरीज ‘स्टे ऑफ सीज: 26/11’ जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों में हूबहू उसी तरीके से उन घटनाओं को दिखाया गया है जैसा कि उस दिन हुआ था। लेकिन साल 2021 में आई वेब सीरीज मुंबई डायरीज में इस घटना को डॉक्टरों की नजर से दिखाया गया था। यह सीरीज लोगों को बहुत पसंद आई थी। अब इसका दूसरा सीजन भी जल्द ओटीटी पर दस्तक देने वाला है।
यह भी पढ़ें: Parineeti Chopra ने अपनी शादी के दुपट्टे पर लिखवाया कुछ खास, पढ़कर पति Raghav Chadha को फिर हो जाएगा प्यार
क्या है पोस्टर में
प्राइम वीडियोज ने मुंबई डायरीज 26/11 पार्ट 2 के पोस्टर जारी किए हैं। इन पोस्टर में ये सितारे पानी के अंदर नजर आ रहे हैं। पोस्टर पर लिखा है ,’मुंबई डायरीज जल्द आ रहा है नया सीजन।’ बता दें कि निखिल आडवाणी की वेब सीरीज के पहले सीजन में आतंकी हमलों में घायल हुए लोगों की व्यथा कथा को मजबूती के साथ पेश किया गया है। इसमें उन घटनाओं का जिक्र किया गया है, जब एक सरकारी अस्पताल में आतंकियों की गोलियों से घायल लोगों की बॉडी आनी शुरू होती है। इसमें डॉक्टर्स के साथ-साथ मुंबई शहर के अन्य लोग भारी संकट से निपटने में आने वाली चुनौतियों का सामना करते हैं।
ये सितारे आएंगे नजर
मुंबई डायरीज का निर्माण एम्मे एंटरटेनमेंट की मोनिशा आडवाणी और मधु भोजवानी द्वारा किया गया है। वहीं दूसरे सीजन में कोंकणा सेन शर्मा, मोहित रैना, टीना देसाई, श्रेया धनवंतरी, सत्यजीत दुबे, नताशा भारद्वाज, मृण्मयी देशपांडे और प्रकाश बेलावाड़ी दोबारा नजर आने वाले हैं। इस सीरीज में एक सरकारी अस्पताल में घटित घटनाओं का एक लेखा-जोखा है।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 hr ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
4 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
5 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
6 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
6 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
6 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
7 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
8 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
8 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines