साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इन दिनों कई वजहों से चर्चा में हैं. पहली वजह तो उनकी फिल्म है, जो अदिवि शेष के साथ आ रही है. इसका टाइटल ‘डकैत’ है. वहीं, दूसरी वजह उनकी पर्सनल लाइफ है. एक्ट्रेस लंबे समय से अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. उनका नाम लगातार 9 साल बड़े और तलाकशुदा एक्टर धनुष के साथ जोड़ा जा रहा है. अब उनकी शादी की खबरें खूब हैं. बताया जा रहा है कि वो वैलेंटाइन्स डे के मौके पर शादी कर सकती हैं. हालांकि, इसे लेकर कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है.
फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट की मानें तो मृणाल ठाकुर और धनुष जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. बताया जा रहा है कि रूमर्ड कपल शादी की तैयारी कर रहा है और वो 14 फरवरी, वैलेंटाइन्स डे के मौके पर शादी कर सकते हैं. कहा ये भी जा रहा है कि दोनों अपनी शादी को प्राइवेट रखेंगे, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त लोग ही शामिल होंगे. हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है. इस मामले पर ना तो मृणाल ठाकुर ने और ना ही धनुष ने कोई रिएक्शन दिया है.
यह भी पढ़ें: साई पल्लवी बनेंगी जुनैद खान का लकी चार्म? Ek Din का टीजर आउट, कॉपी-पेस्ट का लगा आरोप
कब शुरू हुई थी डेटिंग की चर्चा?
बहरहाल, अगर मृणाल ठाकुर और धनुष के लिंकअप की चर्चा की बात की जाए तो ये तब शुरू हुई जब धनुष को फिल्म ‘सरदार 2’ की स्पेशनल स्क्रीनिंग में देखा गया था. वो इसके लिए स्पेशली चेन्नई से मुंबई आए थे. जब इसे लेकर मृणाल से सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था कि इसे गलत ना समझा जाए क्योंकि अजय देवगन ने एक्टर को खुद ‘सरदार 2’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में इन्वाइट किया था.
मृणाल ठाकुर ने बताया था दोस्ती का रिश्ता
वहीं, मृणाल ठाकुर ने ओन्ली कॉलीवुड से बातचीत के दौरान धनुष के साथ रिश्ते पर बात भी की थी और इस दौरान उन्होंने सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया था. एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्हें नहीं पता कि ये सब खबरें कहां से आ रही हैं लेकिन उन्हें ये सब फनी लगता है. मृणाल ने धनुष के साथ अपने रिश्ते को दोस्ती का नाम दिया था.
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 28 मिनट की क्राइम थ्रिलर, जिसमें बीवी से धोखा खाने के बाद भी पति ने निभाया फर्ज; IMDb पर टॉप रेटिंग
2 बच्चों के पिता और तलाकशुदा है धनुष
गौरतलब है कि धनुष पहले से ही शादीशुदा हैं. उन्होंने रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत के साथ शादी की थी. उनका ये रिश्ता 18 साल चला था, जो साल 2022 में टूट गया था. इस शादी से उनके दो बेटे लिंगा और यात्रा हैं. दोनों मिलकर अपने बच्चों की परवरिश करते हैं.
बहरहाल, अगर मृणाल के प्रोफेशनल फ्रंट की बात की जाए तो वो ‘डकैत’, ‘है जवानी तो इश्क होना है’, ‘दो दीवाने शहर में’ और ‘पूजा मेरी जान’ में नजर आने वाली हैं.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
6 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
8 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines