Movies Entered in 100 Crore Club: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ अपना जलवा दिखा रही है। ‘छावा’ ने 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है और फिल्म अभी भी कमाई करने से पीछे नहीं हट रही है। फिल्म ‘छावा’ ने दुनियाभर में 102.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं कि ‘छावा’ से पहले भी कई फिल्में टिकट खिड़की पर जमकर कमाई कर चुकी हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में…
इन फिल्मों ने की धमाकेदार कमाई
गेम चेंजर
इस लिस्ट में साउथ मेगास्टार राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ शामिल है। राम चरण की इस फिल्म ने 10 जनवरी 2025 को बॉक्स ऑफिस पर एंट्री की थी और फिल्म ने दुनियाभर में 186.26 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म में राम चरण के अलावा कियारा आडवाणी और एस. जे. सूर्या जैसे स्टार्स भी शामिल थे, जिन्होंने शानदार काम किया।
डाकू महाराज
इसके अलावा हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘डाकू महाराज’ भी इस लिस्ट में शामिल है। इस फिल्म में उर्वशी रौतेला ने भी काम किया है और एक्ट्रेस की ये फिल्म 12 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई और फिल्म ने दुनियाभर में 125.94 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म में उर्वशी के अलावा बॉबी देओल और नंदमुरी बालकृष्ण भी थे।
संक्रान्तिकि वस्थूनम्
संक्रान्तिकि वस्थूनम् एक तेलुगु फिल्म है, लेकिन इस फिल्म ने भी टिकट खिड़की पर अच्छी खासी कमाई की और खूब नोट छापे। ये फिल्मा 14 जनवरी 2025 को रिलीज की गई थी और फिल्म ने दुनियाभर में 251.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस फिल्म में राणा दग्गुबती, मीनाक्षी चौधरी और ऐश्वर्या राजेश ने काम किया है।
स्काई फोर्स
भला 100 करोड़ी फिल्मों की बात हो और उसमें अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ की बात ना हो, ऐसा कैसे हो सकता है। जी हां, इस फिल्म ने भी टिकट खिड़की पर खूब नोट छापे हैं। ये फिल्म 24 जनवरी 2025 को रिलीज हुई थी और फिल्म ने दुनियाभर में 147.84 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
विदामुयार्ची
फिल्म विदामुयार्ची एक तमिल फिल्म है और इस फिल्म ने 6 फरवरी 2025 को सिनमाघरों में एंट्री की थी। फिल्म ने दुनियाभर में 127 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस फिल्म में अर्जुन सरजा, अजीत कुमार और तृषा कृष्णन ने अहम रोल प्ले किया है। बता दें कि सभी फिल्मों के आंकड़े रिपोर्ट्स के आधार पर हैं।
यह भी पढ़ें- Elnaaz Norouzi की रिब्स में हुआ फ्रैक्चर, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
10 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
12 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
13 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
13 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
14 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
14 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
15 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
16 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
17 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines