Movie release in 2025: साल 2024 में बॉक्स ऑफिस पर कई छोटी-बड़ी फिल्में रिलीज हुईं। कुछ फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर पैर जमाने मुश्किल हो गए, तो कुछ ने जमकर बवाल काटा। अब हर कोई साल 2025 का वेलकम करने के लिए तैयार बैठा है। ऐसे में 2025 में आने वाली फिल्मों को लेकर भी लोगों में एक्साइटमेंट है। साल 2025 में कई फिल्में रिलीज होंगी। आइए जानते हैं कि कौन-कौन-सी फिल्में 2025 में रिलीज के लिए तैयार हैं?
2025 में कौन-सी फिल्में होंगी रिलीज?
वॉर 2
साल 2025 में मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वॉर 2’ रिलीज हो सकती है। इस फिल्म को लेकर खूब चर्चा हो रही है और फिल्म 2025 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बता दें कि इस फिल्म को अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनाया जा रहा है। वहीं, अगर फिल्म के बजट की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार इसका बजट 200 करोड़ रुपये का है।
अल्फा
इस लिस्ट में आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म ‘अल्फा’ का नाम भी शामिल है। फिलहाल आलिया इस फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। 300 करोड़ रुपये में बन रही इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर बॉबी देओल भी नजर आने वाले हैं। देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म क्या कमाल करेगी?
सिकंदर
इस लिस्ट में सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का नाम भी शामिल है। फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म का पहला लुक भी सामने आ चुका है फिल्म को 2025 में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का बजट 400 करोड़ है, ऐसे में मेकर्स को इससे बड़ी उम्मीदें हैं।
हाउसफुल 5
इस लिस्ट में मोस्ट एंटरटेनिंग फिल्म ‘हाउसफुल 5’ भी शामिल है, जिसे साल 2025 में रिलीज किया जाना है। 300 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म की स्टारकास्ट भी खूब बड़ी है। ऐसे में लोगों को फिल्म से भी बड़ी उम्मीदें हैं।
इमरजेंसी
कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। हालांकि ये फिल्म इसी साल यानी 2024 में रिलीज होनी थी, लेकिन फिल्म को सेंसर बोर्ड से मंजूरी नहीं मिली थी और ये रिलीज नहीं हो पाई थी। ऐसे में अब फिल्म 2025 में रिलीज के लिए तैयार है।
छावा
विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ भी 2024 में रिलीज के लिए तैयार थी, लेकिन ‘छावा’ के सामने अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ थी, ऐसे में मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया और अब ये 2025 में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें- Game Changer के लिए किसने वसूली कितनी फीस? Ram Charan या Kiara Advani किसे मिली मोटी रकम?
संबंधित खबरें
'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
43 mins agoLIVE: मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
1 hr agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
1 hr ago'मेरे मुंह से निकल गया', एक्टर रणबीर कपूर ने स्पीच के लिए मांगी माफी
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
18 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
20 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
21 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
22 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
23 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines