Mouni Roy Best Friend Wedding: ‘नागिन’ एक्ट्रेस मौनी रॉय जल्द ही एक बड़ी जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आने वाली हैं। अब उन्हें अपनी बेस्टफ्रेंड से एक स्पेशल ड्यूटी मिली है। दरअसल, एक्ट्रेस की दोस्त जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। अब इस बात का खुलासा सोशल मीडिया के जरिए हुआ है। ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री में खुशी का माहौल है। सोनाक्षी सिन्हा के बाद एक और बॉलीवुड एक्ट्रेस दुल्हन बनेगी ये सोचकर ही फैंस खुश हो गए हैं, लेकिन अगर आपको ऐसा लग रहा है कि यहां मौनी की बेस्ट फ्रेंड दिशा पटानी की बात हो रही है और अब दिशा शादी करने वाली हैं तो ऐसा बिल्कुल नहीं है।
कौन है मौनी की बेस्ट फ्रेंड जो कर रही हैं शादी?
दिशा तो नहीं लेकिन मौनी रॉय की बेहद खास दोस्त लॉरेन गॉटलिब जरूर अब शादी के बंधन में बांधेंगी। लॉरेन गॉटलिब जल्द ही अपने लॉन्टाइम बॉयफ्रेंड टोबियास जोन्स (Tobias Jones) संग शादी करने जा रही हैं। अब उन्होंने अपनी खास दोस्त मौनी रॉय संग खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर फैंस को जरूरी अपडेट दिया है। मशहूर एक्ट्रेस, डांसर और कोरियोग्राफर लॉरेन ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में लिखा, मौनी ने मेरी ब्राइड्समेड बनने के लिए हां कह दी।
बेस्ट फ्रेंड ने मोनी के लिए लिखा लव नोट
लॉरेन गॉटलिब ने अपने इस स्पेशल पोस्ट में आगे लिखा, ‘मौनी डार्लिंग, जिस पल हम मिले थे मुझे पता था कि हम दोस्त बनेंगे! आप बहुत खुलकर प्यार करती हैं और आप बिल्कुल वही हैं जो आप हैं और मैं आपके लिए ये लव नोट छोड़ना चाहती हूं क्योंकि इतने सालों तक मुझे आपका सपोर्ट महसूस हुआ। इससे फर्क नहीं पड़ता हम एक-दूसरे से कितने दूर हैं, या हमने कितने समय से बनात नहीं की है। जब हम एक-दूसरे से मिलते हैं तो हम वहीं से शुरुआत करते हैं जहां हमने छोड़ी थी। ये दोस्ती हमारी किस्मत में थी। जब हम मिले तो हम बच्चे थे, हमने अपने करियर की शुरुआत ही की थी। अब हम दोनों सेटल हो चुके हैं और हमे अपना प्यार भी मिल चुका है।’
यह भी पढ़ें: 9 अगस्त को टपकेगा खून, आएगा कातिलाना मानसून; नेटफ्लिक्स पर Phir Aayi Hasseen Dillruba
मौनी हुईं लॉरेन गॉटलिब की शादी के लिए एक्साइटेड
एक्ट्रेस ने आगे अपनी शादी की एक्साइटमेंट दिखाते हुए कहा, ‘जैसा कि मैं शादी कर रही हूं तो मैं अपनी जर्नी में तुम्हारी गाइडेंस पाकर खुश हूं, तुम मेरी सबसे खूबसूरत ब्राइड्समेड बनने जा रही हो।’अब मौनी ने भी इस लव नोट पर फ्राक्ट करते हुए कहा है कि वो उनकी शादी का इंतजार नहीं कर पा रही हैं। बता दें, लॉरेन गॉटलिब को ABCD: Any Body Can Dance, डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी!, वेलकम टू कराची, ‘ABCD 2’ और वेलकम बैक जैसी फिल्मों में देखा गया है। इसके अलावा वो Jhalak Dikhla Jaa 6 की रनर अप रह चुकी हैं। इतना ही नहीं लॉरेन ने Jhalak Dikhhla Jaa 8 जज भी किया था।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
12 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
13 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
14 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
15 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
17 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
17 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
18 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines