Sajid Khan Passed Away: हिंदी सिनेमा के अभिनेता साजिद खान, जिन्होंने महबूब खान की फिल्म मदर इंडिया में सुनील दत्त के किरदार बिरजू के बचपन का किरदार निभाया था, उनका निधन हो गया है। अभिनेता ने बाद में ‘माया’ और ‘द सिंगिंग फिलीपिना’ जैसी इंटरनेशनल फिल्मों से अपनी अलग पहचान बनाई है। कैंसर के कारण 70 की उम्र में अभिनेता ने अंतिम सांस ली।
काफी समय से फिल्मी दुनिया से दूर
साजिद खान के इकलौते बेटे समीर ने पीटीआई को बताया कि वह पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनका निधन 22 दिसंबर (शुक्रवार) को हुआ था। समीर का कहना है कि उनके पिता अपनी दूसरी पत्नी के साथ केरल में रह रहे थे। उन्होंने बताया, मेरे पिता को राजकुमार पीतांबर राणा और सुनीता पीतांबर ने गोद लिया था और फिल्म निर्माता मेहबूब खान ने उनका पालन-पोषण किया था। वह पिछले कुछ समय से फिल्मी दुनिया से दूर थे और लोगों के भले के लिए काम कर रहे थे। वह अक्सर केरल आते थे और यहां उन्होंने दोबारा शादी की और फिर वहीं बस गए।
यह भी पढ़ें: साल 2023 के अंत से पहले साउथ के दिग्गज कलाकार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान
केरल में हुआ अंतिम संस्कार
उनके बेटे ने आगे बताया कि साजिद खान को केरल के अलाप्पुझा के कायमकुलम टाउन जुमा मस्जिद में दफनाया गया। बता दें कि मदर इंडिया को ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट किया गया था। साजिद खान ने महबूब खान की ‘सन ऑफ इंडिया’ में मुख्य भूमिका निभाई है। उन्होंने अमेरिकी टीवी शो ‘द बिग वैली’ के एक एपिसोड में गेस्ट रोल में नजर आए थे। इसके अलावा वह म्यूजिक शो ‘इट्स हैपनिंग’ में गेस्ट जज के रूप में दिखाई दिए।
image credit: social media
इन हॉलीवुड शो में आए नजर
साजिद खान फिलीपींस में भी एक मशहूर नाम हैं, उन्होंने अभिनेता नोरा औनोर के साथ ‘द सिंगिंग फिलिपिना’, ‘माई फनी गर्ल’ और ‘द प्रिंस एंड आई’ जैसी फिल्मों में काम किया है। खान ने मर्चेंट-आइवरी प्रोडक्शन की ‘हीट एंड डस्ट’ में एक डकैत की भूमिका भी निभाई।
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 hr agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 hr agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
2 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
2 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
20 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
20 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
22 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
22 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
23 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines