OTT Most Watched Web Series: सर्दियाें के मौसम में घर बैठकर फिल्मों और वेब सीरीज का लुत्फ उठाना हर कोई चाहता है। आज मकर संक्रांति के इस दिन पर हम आपके लिए कुछ फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं। इन फिल्मों और सीरीज को इस वक्त ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। अगर आप भी नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो या सोनी लिव पर कुछ नया कंटेंट देखना चाहते हैं, जिसमें आपको थ्रिलर, सस्पेंस और रोमांस का फुल तड़का मिले तो यहां देखें पूरी लिस्ट।
स्क्विड गेम सीजन 2
Ormax Media की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, पॉपुलर कोरियन वेब सीरीज ‘स्क्विड गेम सीजन 2’ इस लिस्ट में पहले नंबर पर है। 4.6 मिलियन व्यूज के साथ नेटफ्लिक्स पर मौजूद ये सीरीज लोगों को काफी पसंद आ रही है।
गुनाह सीजन 2
गश्मीर महाजनी, सुरभि ज्योति और जैन इबाद स्टारर वेब सीरीज ‘गुनाह सीजन 2’ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद है। इसे 3.7 मिलियन व्यूज मिले हैं। इस सीरीज को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Stree 2 के ‘सरकटे का आतंक’ भुला देगी साउथ की ये फिल्म, OTT पर मिली है जबरदस्त रेटिंग
शार्क टैंक इंडिया सीजन 3
सोनी लिव पर आने वाला रियलिटी शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ अपने तीसरे सीजन के साथ लौट आया है। तीसरे नंबर पर मौजूद इस शो को 3.3 मिलियन व्यूज मिले हैं।
बीस्ट गेम
मिस्टर बीस्ट के यूट्यूब पर वीडियो लोगों को काफी पसंद आते हैं। उनका गेमिंग शो ‘बीस्ट गेम’ प्राइम वीडियो पर कुछ वक्त पहले रिलीज हुआ था, जिसे 2.6 मिलियन व्यूज के साथ चौथे नंबर की पोजीशन मिली है।
ब्लैक वारंट
नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘ब्लैक वारंट’ इस वक्त लोगों का काफी ध्यान खींच रही है। तिहाड़ जेल की बारीकियों को दिखाती इस सीरीज को 2.3 मिलियन व्यूज मिले हैं।
पार्टी टिल आई डाई
आज के यूथ की कहानी को दिखाती वेब सीरीज ‘पार्टी टिल आई डाई’ पिछले साल 2024 में रिलीज हुई थी। इस थ्रिलर सीरीज को 2.0 मिलियन व्यूज मिले हैं।
संबंधित खबरें
'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
30 mins agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
19 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
19 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
20 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
21 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
22 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
23 hrs agoLIVE: 'प्रताप' का ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छाया
23 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
1 day agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines