पॉपुलर टीवी एक्टर मोहसिन खान अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं। इस वक्त मोहसिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में आ गए हैं। कथित तौर पर मोहसिन खान जल्द ही शादी करने वाले हैं। अभिनेता अपनी नई लाइफ की शुरुआत करने जा रहे हैं। ऐसे में मोहसिन को लेकर खूब चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं कि मोहसिन किससे शादी कर रहे हैं?
किससे शादी कर रहे हैं मोहसिन खान?
पॉपुलर टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान की शादी की चर्चा तेज हो गई है। गॉसिप टीवी की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, मोहसिन खान जल्द ही अपनी नॉन-सेलिब्रिटी गर्लफ्रेंड से शादी करने वाले हैं। जी हां, 33 साल के मोहसिन अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से शादी करने वाले हैं। मोहसिन की शादी की खबरों को लेकर अभी कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
घर-घर में फेमस हैं मोहसिन खान
हालांकि, मोहसिन की शादी की बातें सुनते ही फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए हैं और उनको लेकर चर्चा भी शुरू हो गई है। गौरतलब है कि मोहसिन खान ने शिवांगी जोशी संग काम किया था। छोटे पर्दे पर एक्टर का अपना एक अलग ही स्वैग है और वो घर-घर में फेमस हैं। मोहसिन का अपना फैनबेस है और वो हमेशा ही लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहते हैं।
फैंस हुए खुश
वहीं, जैसे ही मोहसिन की शादी की चर्चा शुरू हुई तो फैंस और यूजर्स भी खूब एक्साइटेड हो गए। लोगों ने इस पर रिएक्ट भी किया। एक यूजर ने मोहसिन की शादी के पोस्ट पर लिखा कि बेस्ट ऑफ लक। दूसरे यूजर ने कहा कि वाह, क्या बात है। तीसरे यूजर ने कहा कि बहुत ही बढ़िया। इस तरह तमाम यूजर्स मोहसिन की शादी की खबर से खुश हैं।
फर्जी हैं मोहसिन की शादी की अफवाह
वहीं, अब अगर इन अफवाहों पर मोहसिन के रिएक्शन की बात करें तो एक्टर ने इन रूमर्स पर अपना रिएक्शन भी दे दिया है। मोहसिन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है और लिखा है कि फेक न्यू है भाई। सभी मीडिया आउटलेट्स से रिक्वेस्ट है कि फर्जी खबर दो रि-शेयर करने से पहले एक बार कंफर्म कर लें। जी हां, मोहसिन की शादी की अफवाहें झूठी हैं।
यह भी पढ़ें- Urvashi Rautela और Sonu Sood से ED ने क्यों की पूछताछ, आखिर क्या है पूरा मामला?
संबंधित खबरें
हनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
3 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
3 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
4 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
5 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
6 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
6 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
7 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines