भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की एक्स वाइफ हसीन जहां अक्सर ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती है। इन दिनों हसीन जहां और उनकी बेटी पर उनकी ही पड़ोसियों ने शिकायत दर्ज कराई है। हसीन की पड़ोसन ने उनपर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस बीच अब हसीन जहां ने इन आरोपों पर अपनी सफाई पेश की है। आइए जानते हैं कि हसीन जहां ने क्या कहा?
हसीन जहां ने दी सफाई
हसीन जहां ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में हसीन ने अपनी सफाई पेश करते हुए एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। हसीन जहां ने अपने पोस्ट में लिखा कि जो भी अफवाहें मेरे और मेरी बेटी के खिलाफ फैलाए जा रहे हैं और मुझे बेवजह बदनाम किया जा रहा है। इस रूमर्स को आप लोग जरूर याद रखें। पोस्ट को शेयर करते हुए हसीन जहां ने इसके कैप्शन में लिखा कि मेरे खिलाफ साजिश करने वालों को माफी जरूर मांगनी चाहिए।
क्या बोली हसीन?
हसीन ने आगे लिखा कि मैं कुछ दिनों में सबूत के साथ सारे षड्यंत्र का पर्दाफाश करूंगी, इंशाल्लाह। इस तरह मुझे और मेरी नाबालिग बेटी सहित 2021 के झूठे केस में फंसाया गया था और मीडिया में मुझे बदनाम किया गया था। उन्होंने आगे लिखा कि मुझे खबर भेजी गई थी कि शमी अहमद के ऊपर मैंने जो केस किए हैं, वो वापस ले लूं, लेकिन मुझे मेरे अल्लाह पर पूरा यकीन था और उम्मीद थी।
क्या है मामला?
हसीन ने लिखा कि मैं अकेली औरत हूं, इसलिए हर कोई मुझे डराना, मुसीबत में डालना चाहता है। हसीन ने और क्या लिखा है इसके लिए आप उनके पोस्ट को देख सकते हैं। हसीन के इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी अपना रिएक्शन दिया है। वहीं, अगर इस पूरे मामले की बात करें तो हसीन जहां पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। हसीन के पड़ोसियों ने उनके और उनकी बेटी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत में आपराधिक साजिश, परेशान करने और हत्या की कोशिश के आरोप हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 के लिए किस इन्फ्लुएंसर को किया गया अप्रोच? Munawar Faruqui के शो से चर्चा में
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
4 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
5 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
6 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
7 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
8 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
8 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
10 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines